फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka raised question on government jobs: BJP said - it is not the area of the grabbed land, it is the number of government jobs

सरकारी नौकरियों पर प्रियंका ने उठाया सवाल : भाजपा ने कहा- हड़पी हुई जमीन का क्षेत्रफल नहीं, सरकारी नौकरियों की संख्या है

Wed, 18 Aug 2021 09:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Aug 2021 09:49 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि प्रदेश में 4 लाख नौकरियां दी है तो नौकरियां का ब्यौरा भी होगा। लेकिन सरकार से जवाब आया है कि ऐसी कोई सूचना उपलब्ध नहीं है। उन्होंने लिखा कि विधानसभा सत्र चल रहा है प्रदेश के युवा जानना चाहते हैं कि 4 लाख नौकरियां किन-किन विभागों में कब दी गई।

विज्ञापन
Priyanka raised question on government jobs: BJP said - it is not the area of the grabbed land, it is the number of government jobs
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से किए गए ट्वीट पर प्रदेश भाजपा ने पलटवार किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को ट्वीट कर सरकार के दावे पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश में 4 लाख नौकरियां दी है तो नौकरियां का ब्यौरा भी होगा। लेकिन सरकार से जवाब आया है कि ऐसी कोई सूचना उपलब्ध नहीं है। उन्होंने लिखा कि विधानसभा सत्र चल रहा है प्रदेश के युवा जानना चाहते हैं कि 4 लाख नौकरियां किन-किन विभागों में कब दी गई।

विज्ञापन


प्रियंका वाड्रा के ट्वीट कर पलटवार करते हुए भाजपा ने 4,03,793 सरकारी नौकरियों का ब्यौरा जारी किया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि यह कोई हड़पी हुई जमीन का क्षेत्रफल नहीं है बल्कि यूपी में भाजपा सरकार की ओर से दी गई सरकारी नौकरियों की संख्या है। उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा सहित तमाम कांग्रेसी नेता और विपक्षी दलों के नेता योगी सरकार के बारे में झूठ और अफवाह फैलाते रहते है। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली लहर के दौरान भी प्रियंका ने फर्जी बसों की सूची भेजकर भ्रम फैलाया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा जानता है कि योगी सरकार ने बिना किसी सिफारिश के योग्यता के आधार पर नौकरियां दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed