{"_id":"5f228e6f841aa61c0b67a513","slug":"priyanka-gandhi-writes-to-up-cm-yogi-adityanath-asking-justice-for-dr-kafeel-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सामने वाला आग बनकर जला रहा है तो हे योगी तुम पानी बनकर उसे शांत करो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सामने वाला आग बनकर जला रहा है तो हे योगी तुम पानी बनकर उसे शांत करो'
Thu, 30 Jul 2020 02:45 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि वह कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के लिए गिरफ्तार डॉक्टर कफील खान को न्याय दिलवाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
उन्होंने योगी को लिखे पत्र में कहा कि मैं डॉक्टर कफील खान का मामला आपके संज्ञान में लाना चाहती हूं। वह अब तक लगभग 450 दिन से ज्यादा जेल में गुजार चुके हैं। कफील ने कठिन परिस्थितियों में निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की है।
विज्ञापन
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डॉ. कफील को न्याय दिलवाने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने गुरु गोरखनाथ के एक कथन का हवाला देते हुए लिखा, 'मन में रहिणां, भेद न कहिणां, बोलिबा अमृत वाणी, अगिला अगनी होईबा, हे अवधू तौ आपण होईबा पाणीं।'
विज्ञापन
इन पंक्तियों का भावार्थ है कि किसी से भेद न करो, मीठी वाणी बोलो, यदि सामने वाला आग बनकर जला रहा है तो हे योगी तुम पानी बनकर उसे शांत करो। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के सिलसिले में कफील खान को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह मथुरा जिला कारागार में बंद हैं।