फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi will not affect BJP's possibilities in Uttar Pradesh says Yogi Adityanath.

प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से भाजपा पर कितना असर? सीएम योगी ने दिया ये जवाब

Sat, 16 Mar 2019 05:35 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, भाषा, लखनऊ
न्यूज डेस्क, भाषा, लखनऊ Published by: अमित मंडल Updated Sat, 16 Mar 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi will not affect BJP's possibilities in Uttar Pradesh says Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीटीआई-भाषा को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में आने से यूपी में भाजपा की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं, गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह पहले ही विवादों में उलझ चुका है। यह सिर्फ एक 'हौवा' है इससे ज्यादा कुछ नहीं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रियंका पहले भी यूपी में प्रचार कर चुकी हैं। इसलिए इस बार भी उनके आने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। देश की जनता जानती है कि नरेंद्र मोदी के हाथ में देश का भविष्य सुरक्षित है। 2019 के चुनाव भाजपा को स्वर्णिम अवसर देंगे और पार्टी विजय पताका फहराएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने एयर स्ट्राइक, राम मंदिर व गोहत्या जैसे मुद्दों पर भी खुलकर जवाब दिये। योगी ने कहा कि एयर स्ट्राइक के बाद भारत उन देशों में शामिल हो गया है जो कि अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है। देशहित में जब भी कहीं जरूरत पड़ी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़े कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने पूर्वोत्तर सीमा पर उग्रवादियों के ठिकाने नष्ट करने के साथ शुरुआत की थी। उसके बाद उरी हमले के परिप्रेक्ष्य में कदम उठाये, नियंत्रण रेखा पर स्थित आतंकी ठिकानों का सफाया किया। इसके बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को जवाब दिया। सिर्फ इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को अलग-थलग कर भारत की कूटनीतिक ताकत का एहसास कराया। उन्होंने कहा कि हम कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत वैश्विक महाशक्ति बनकर उभरा है।'

'समाज का हर वर्ग विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के मुद्दों पर जागरुक'

यह पूछने पर कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इन मुददों की क्या ग्रामीण क्षेत्रों में प्रासंगिकता होगी, जहां बड़ी तादाद में मतदाता हैं? योगी ने कहा कि समाज का हर वर्ग विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद जैसे मुददों पर जागरूक है।

बालाकोट एयर स्ट्राइक ने क्या अयोध्या के राम मंदिर मुद्दे को पीछे छोड़ दिया है? पर योगी ने कहा कि देश का बच्चा-बच्चा भगवान राम के महत्व को जानता है और उन्हें अपना आदर्श मानता है।

योगी ने कहा कि देश की जनता को अहसास हो गया कि जो बातें कांग्रेस, सपा, बसपा, राजद और तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों के लिए असंभव थीं।  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में संभव हो गयीं। उन्होंने कहा, 'जो पहले नामुमकिन था, वह आज मुमकिन है। मोदी है तो मुमकिन है।'

योगी ने कहा कि हमें विश्वास है कि भाजपा 'पीएम के नाम और काम' की बदौलत लोकसभा चुनावों में देश भर में जबर्दस्त विजय पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में मोदी का 'नाम' था। अब 2019 में 'नाम' और 'काम' दोनों हैं।

'74 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे'

योगी ने विश्वास जताया कि भाजपा इस बार उत्तर प्रदेश में 74 से अधिक सीटों पर विजय हासिल करेगी। 2014 में भाजपा ने 71 व सहयोगी अपना दल ने दो सीटें जीती थीं।

इस सवाल पर कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ के हाल के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा का समर्थन क्यों नहीं किया पर योगी ने कहा कि जिन राज्यों में कोई पार्टी लंबे समय से सत्ता में रहती है तो कुछ सत्ता विरोधी कारक सामने आते हैं।

योगी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की वोट हिस्सेदारी बढ़ी है। प्रतिकूलताओं के बावजूद पार्टी ने राजस्थान में अच्छा प्रदर्शन किया। तीनों राज्यों में लोकसभा चुनाव में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे क्यों विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाते हैं जबकि लोकसभा चुनाव पूरे देश का चुनाव होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed