फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi welcomes the decision of bringing back the labourers of Uttar Pradesh.

प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को दिया धन्यवाद, मजदूरों को वापस लाने के फैसले का किया स्वागत

Fri, 24 Apr 2020 09:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 24 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi welcomes the decision of bringing back the labourers of Uttar Pradesh.
प्रियंका गांधी वाड्रा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अन्य राज्यों में फंसे यूपी के कुछ मजदूरों को वापस लाने की पहल पर प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट करके कहा है, हम लगातार इस मुद्दे पर जोर दे रहे हैं और यह उस दिशा में एक सार्थक कदम है।

इसे पूरी तरह से सफल होने के लिए बाकी मजदूरों के लौटने के लिए भी योजना बनानी जरूरी है। अगर इसी तरह सकारात्मक रुख से देश के हित में हम सब सहयोग करते रहें तो कोरोना से लड़ने में बहुत मजबूती प्राप्त होगी।
विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दूसरे राज्यों में 14 दिन का क्वारंटीन पूरा कर चुके यूपी के श्रमिकों, कामगारों तथा मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाया जाएगा। उन्होंने इसकी कार्ययोजना तैयार करने व दूसरे राज्यों में प्रदेश के श्रमिकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर लॉकडाउन की समीक्षा बैठक में कहा कि दूसरे राज्यों में रह रहे प्रदेश के लोगों की स्क्रीनिंग व टेस्टिंग कराते हुए वहीं की राज्य सरकार को इन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ करनी होगी। प्रदेश की सीमा तक संबंधित राज्य सरकार को लाना होगा। इसके बाद प्रदेश सरकार इन्हें बसों से उनके जिलों में भेजेगी।


दूसरे राज्यों से आने वाले लोग जिन जिलों में जाएंगे, वहां 14 दिन क्वारंटीन किया जाएगा। इसके लिए शेल्टर होम, आश्रय स्थलों की व्यवस्था कर कम्युनिटी किचन के प्रबंध किए जाएं ताकि भोजन की व्यवस्था हो सके। 14 दिन क्वारंटीन में रहने के बाद सभी को राशन की किट व एक हजार रुपये भरण-पोषण भत्ता देकर होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा जाएगा।

बता दें कि राजस्थान के कोटा से इंजीनियरिंग छात्रों को वापस लाने की अनुमति देने पर प्रियंका गांधी ने अलग-अलग राज्यों में फंसे मजदूरों को भी प्रदेश वापस लाने की अपील राज्य सरकार से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed