फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi Vadra writes a letter to CM Yogi Adityanath with suggestions to fight covid.

प्रियंका गांधी ने योगी को लिखा पत्र, बोलीं- लोगों को जेल में बंद करने और संपत्ति जब्त करने की जगह कोरोना से लड़े सरकार

Tue, 27 Apr 2021 05:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजााल, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजााल, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 Apr 2021 05:28 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने पत्र में कहा कि कोरोना अब ग्रामीण इलाकों में भी पैर फैला रहा है जहां इसकी जांच भी नहीं हो पा रही है जो कि चिंता की बात है।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra writes a letter to CM Yogi Adityanath with suggestions to fight covid.
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण पर पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार लोगों को जेल में डालने और संपत्ति जब्त करने की जगह कोरोना से लड़ने में ध्यान केंद्रित करे वरना प्रदेश की जनता उन्हें माफ नहीं कर पाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने पत्र में योगी सरकार को कोरोना से लड़ने के सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में कोरोना से जंग जांच, उपचार, ट्रैकिंग व टीकाकरण पर टिकी है। यूपी में जांचें बहुत कम हैं। ग्रामीण इलाकों में न के बराबर हैं। टीकाकरण की गति धीमी है। इससे कोरोना की समस्या से पार नहीं पाया जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य संबंधी आपातकाल स्वीकार कर लेना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में सभी स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए एक समर्पित आर्थिक पैकेज घोषित करने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रदेश सरकार को ऑक्सीजन भंडारण की नीति तय करने और मौत के आंकडो़ं को लेकर पारदर्शिता की नीति तय करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने पत्र में कहा कि कोरोना अब ग्रामीण इलाकों में भी पैर फैला रहा है जहां इसकी जांच भी नहीं हो पा रही है जो कि चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि मानवता की इस लड़ाई में प्रदेश की जनता को अकेला मत छोडि़ए अगर दृढ़ संकल्प लेकर पूरे संसाधन नहीं डालेंगे तो भावी पीढि़यां आपको कभी माफ नहीं कर पाएंगी।
 

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि, सरकार ने स्थितियों के पूरी तरह नियंत्रण में होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed