{"_id":"5d6266fb8ebc3e939d468951","slug":"priyanka-gandhi-vadra-visit-to-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 अगस्त को रायबरेली जाएंगी प्रियंका गांधी, निजीकरण के मुद्दे पर रेलवे कर्मियों से करेंगी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 अगस्त को रायबरेली जाएंगी प्रियंका गांधी, निजीकरण के मुद्दे पर रेलवे कर्मियों से करेंगी मुलाकात
Sun, 25 Aug 2019 04:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Aug 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 27 अगस्त को रायबरेली का दौरा करेंगी। जहां वह कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त करेंगी। बता दें कि अखिलेश सिंह का पिछले दिनों निधन हो गया था।
विज्ञापन
उनकी बेटी अदिति सिंह कांग्रेस से विधायक हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी रेल कोच फैक्ट्री का भी दौरा करेंगी। जहां वह रेलवे के निजीकरण का विरोध कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद शाम को लखनऊ आकर दिल्ली लौट जाएंगी।
विज्ञापन
ये है प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम
- सुबह 8 बजकर 10 मिनट: दिल्ली से विमान द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान।
- सुबह 9 बजकर 30 मिनट: सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ से रायबरेली के लिए प्रस्थान।
- 11 बजकर 15 मिनट: रायबरेली से विधायक अदिति सिंह के घर जाकर शोक व्यक्त करेंगी।
- 11 बजकर 45 मिनट: भुएमऊ गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान।
- दोपहर 12:00 से 01:00 बजे तक भुएमऊ गेस्ट हाउस में आराम करेंगी।
- दोपहर 1.00 बजे रेल कोच फैक्ट्री के लिए रवाना।
- दोपहर 1.00 बजकर 45 मिनट से 2.45 मिनट तक रेलवे के निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात।
- दोपहर 3.00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान।
- शाम 6.00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान।
- शाम 7.10 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगी।