फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi Vadra UP mission launch from today

प्रियंका के मिशन यूपी का आगाज आज से, राहुल-सिंधिया के साथ करेंगी रोड शो

Mon, 11 Feb 2019 04:28 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: sapna singla Updated Mon, 11 Feb 2019 04:28 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra UP mission launch from today

कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रही प्रियंका गांधी सोमवार को यहां रोड शो करेंगी। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। रोड शो के दौरान जनता को संबोधित करेंगी। 

विज्ञापन




कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने बताया कि रोड शो के दौरान कुछ जगह रुककर प्रियंका और उनके साथ राहुल समर्थकों को संबोधित करेंगे। प्रियंका और ज्योतिरादित्य 14 फरवरी तक लखनऊ में रुकेंगे। पहली बार  प्रियंका और ज्योतिरादित्य 14 फरवरी तक  लखनऊ में रुकेंगे।
विज्ञापन


पहली बार प्रियंका कांग्रेस नेता के रूप में उत्तर प्रदेश आ रही है। इसीलिए यूपी की सियासी नब्ज  समझने की भी कोशिश के तहत ही प्रियंका लखनऊ में चार दिन रुकेंगी। सिंधिया भी इन चार दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासी जमीन पर कांग्रेस की जड़ों की इस समय गहराई की नाप जोख करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

18 से अपने क्षेत्रों में जाएंगे

दोनों जिम्मेदारी के  हर लोकसभा क्षेत्र में 18 फरवरी से निकलेंगे। 30-35 दिन तक चलने वाले इस अभियान में वे रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे। इस अभियान के लिए प्रियंका और ज्योतिरादित्य, दोनों के लिए प्रदेश संगठन से बिल्कुल अलग एक टीम दी गई है। 

इंदिरा के कमरे में बैठेंगे

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए एक ही रूम आवंटित किया गया है। इस रूम में कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी बैठी थीं। हालांकि, दफ्तर बनने के कुछ ही समय बाद उनकी हत्या हो गई थी, जिसके चलते उन्हें इस दफ्तर में आने का ज्यादा मौका नहीं मिला। उधर, प्रियंका-राहुल के स्वागत में पीसीसी दफ्तर को सजाया-संवारा गया है।

दफ्तर के साथ-साथ राजधानी की सड़कें भी उनके स्वागत होर्डिंग्स से पाट दी गई हैं। प्रदेश कांग्रेस का वर्तमान मुख्यालय 1979 में पार्टी ने खरीदा था। हाल ही में इस दफ्तर का नवीनीकरण कराया गया है। एक नए मीडिया हॉल का निर्माण करवाया गया है। इसका उद्घाटन सोमवार को राहुल गांधी कर सकते हैं। अगर सोमवार को रोड शो के देर तक चलने के कारण यह मुमकिन नहीं हो पाया तो मंगलवार को प्रियंका ही इसका उद्घाटन करेंगी।

हर लोकसभा क्षेत्र को एक घंटे का समय 

प्रियंका पूर्वी यूपी के 42 लोकसभा क्षेत्रों और ज्योतिरादित्य पश्चिमी यूपी के 38 लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलेंगी। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लोगों को दोनों नेता 45 मिनट से 1 घंटे तक का समय देंगे। 

सबसे पहले मोहनलाल गंज के लोगों से मिलेंगी प्रियंका

कांग्रेस की महासचिव व पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा 12 व 13 फरवरी को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक लोगों से मुलाकात करेंगी। 14 फरवरी की शाम 6 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा। उसके बाद वह दिल्ली रवाना हो जाएंगी। कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रियंका 12 फरवरी को सुबह 11 बजे मोहनलालगंज के कार्यकर्ताओं को सुनेंगी।

इसके बाद उन्नाव, गोरखपुर, वाराणसी, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, चंदौली, गाजीपुर, धौरहरा, फतेहपुर और लखनऊ लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। 13 फरवरी को बाराबंकी, फैजाबाद,  बहराइच, कैसरगंज, श्रावस्ती, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, डुमरियागंज, कुशीनगर, देवरिया और गोंडा के नेताओं व कार्यकर्ताओं से बात करेंगी। 14 फरवरी को सीतापुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, सलेमपुर, बलिया, जौनपुर, मछलीशहर, मिश्रिख, भदोही, अंबेडकरनगर, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज के लोगों से मुलाकात करेंगी।
 

प्रियंका से पहले पहुंचा उनका संदेश, कहा आओ मिलकर करें नई राजनीति की शुरुआत


प्रियंका के लखनऊ आने से पहले उनका एक ऑडियो यहां पहुंच गया। इसमें प्रियंका ने प्रदेश वासियों से मिलकर नई राजनीति की शुरुआत करने की भावुक अपील की है। ऑडियो में प्रियंका कहती हैं-‘नमस्कार! मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं। कल (सोमवार को) मैं आपसे मिलने लखनऊ आ रही हूं। मेरे दिल में आशा है हम एक नई राजनीति की शुरुआत करें। एक ऐसी राजनीति जिसमें आप सबकी भागीदारी हो। जिसमें मेरे युवा दोस्त, मेरी बहिनें और सबसे बढ़कर हर कमजोर व्यक्ति की आवाज सुनी जा सके। आइए! मेरे साथ मिलकर एक नई राजनीति और एक नए भविष्य के लिए काम करें।’

शहर के मुख्य मार्ग और बाजार में होगा प्रियंका का रोड शो


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो सोमवार को शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों से गुजरेगा। राहुल, प्रियंका और ज्योतिरादित्य 11 फरवरी को सुबह 11 करीब 11 बजे चार्टर प्लेन से दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट से निकलने के बाद पुराने मोड़ के माध्यम से कानपुर रोड, अवध हास्पिटल चौराहा, आलमबाग चौराहा, नत्था होटल तिराहा (चारबाग), हुसैनगंज, बर्लिंगटन चौराहा, ओडियन सिनेमा, कैसरबाग चौराहा व लालबाग होते हुए उनका काफिला हजरतगंज पहुंचेगा। हजरत गंज में तीनों ने जीपीओ पर महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

उसके बाद रोड शो डीएसओ चौराहा, राजभवन के सामने से होते हुए वीवीआईपी गेस्ट हाउस के सामने से दाहिनी तरफ मुड़कर लालबहादुर शास्त्री मार्ग होते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय माल एवेन्यू तक पहुंचेगी।

एयरपोर्ट से पीसीसी मुख्यालय तक 12 किलोमीटर लंबे रूट पर 30 से ज्यादा स्थानों पर तीनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया जाएगा। इस रूट पर आम दिनों में भी ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। इसलिए माना जा रहा है कि 11 से शाम 4 बजे के बीच रोड शो समाप्त हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed