{"_id":"5e5d01f28ebc3ec723518ad1","slug":"priyanka-gandhi-tweets-video-of-crop-trampling-and-criticizes-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी ने फसल रौंदने का वीडियो ट्वीट कर कहा, भाजपा में किसान विरोध भरा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी ने फसल रौंदने का वीडियो ट्वीट कर कहा, भाजपा में किसान विरोध भरा है
Mon, 02 Mar 2020 06:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Mar 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को एक वीडियो ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा और भाजपा को किसान विरोधी करार दिया।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया कि मिर्जापुर के किसानों ने मेहनत से अपनी फसल लगाई थी और भाजपा सरकार की पुलिस ने खड़ी फसल रौंद दी।
कल मुख्यमंत्री और प्रधानमन्त्री ने किसानों के लिए खूब झूठे ऐलान किए और 24 घंटे भी नहीं बीते कि महिला किसानों के साथ सरकार का व्यवहार देखिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर किसान विरोध भरा है।
विज्ञापन
मिर्जापुर के किसानों ने मेहनत से अपनी फसल लगाई थी और भाजपा सरकार की पुलिस ने खड़ी फसल रौंद दी।
विज्ञापन विज्ञापन
कल मुख्यमंत्री और प्रधानमन्त्री ने किसानों के लिए खूब झूठे ऐलान किए और 24 घंटे भी नहीं बीते कि महिला किसानों के साथ सरकार का व्यवहार देखिए।
किसान विरोध भरा है भाजपा के अंदर। pic.twitter.com/WFEkWPAjzH— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 2, 2020
दरअसल, सोनभद्र के अदलहाट थाना क्षेत्र के कुण्डाडीह करहट में रेलवे ट्रैक निर्माण का काम शुरू हो गया है। जिसके लिए रविवार को जैसे ही मशीनें पहुंची किसानों ने विरोध शुरू कर दिया और हंगामा बढ़ गया। किसान सरकार द्वारा दिए गए मुआवजे से संतुष्ट नहीं थे और पिछले चार वर्षों से आंदोलन कर रहे थे।