फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi-trip-rai bareily

प्रियंका ने लगाई चौपाल, लोगों ने सुनाई समस्याएं

Tue, 29 Oct 2013 02:05 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 29 Oct 2013 02:05 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi-trip-rai bareily

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की लोकसभा क्षेत्र प्रभारी प्रियंका वाड्रा खीरो में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रियंका ने केंद्रीय योजनाओं मनरेगा, जनसूचना अधिकार, खाद्य सुरक्षा बिल, आधार कार्ड के बारे में बताया।

ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, नहरों में पानी ने आने की शिकायत की। कहा कि सड़क बन रही है, पेयजल समस्या दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

पढ़ें- प्रियंका पर दांव लगाने की तैयारी में कांग्रेस



यहां से निकलने के बाद प्रियंका सेमरी क्षेत्र के गांव मिथुनखेड़ा पहुंचेंगी, जहां सोलर प्लाटं का शुभारंभ करेंगी।

17 लाख की लागत से तैयार इस प्लांट से गांव के 18 परिवारों को पानी के साथ बिजली मिलेगी। प्रियंका को फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन वे लखनऊ में उतरकर सड़क मार्ग से खीरों पहुंची।
विज्ञापन


प्रियंका वाड्रा 18 दिन बाद सोमवार को एक बार फिर लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं।

पहले यह माना जा रहा था कि वह अपने दो दिवसीय दौरे पर आईं प्रियंका भुएमऊ गेस्ट हाउस में बैठक करने करेंगी और पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से कर संगठन की जमीनी हकीकत जानेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- नप गए प्रियंका की चापलूसी करने वाले पदाधिकारी

उनके दौरे के मद्देनजर रविवार को एसपीजी ने संभावित स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था खंगाली। 

लेकिन अचानक प्रियंका का कार्यक्रम बदल गया और वह कई पिछड़े इलाकों के दौरे पर निकल गईं। उन्होंने कुछ क्षेत्रों में स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की।

इसी माह नौ अक्तूबर को प्रियंका वाड्रा मां सोनिया गांधी के साथ एक दिवसीय दौरे पर यहां आई थीं।

सियासी गलियारे की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed