फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi talks to people of Amethi through video conferencing.

प्रियंका गांधी ने अमेठी वासियों से किया संवाद, बोलीं- केंद्र द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून देश के लिए खतरनाक

Wed, 27 Jan 2021 05:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Jan 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi talks to people of Amethi through video conferencing.
अमेठी वासियों से बात करतीं प्रियंका गांधी। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जामो के चिटहुला गांव में एकत्र कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। एक घंटे तक कार्यकर्ताओं से संवाद में प्रियंका ने कहा कि अमेठी से उनका रिश्ता राजनीतिक नहीं पारिवारिक है।

विज्ञापन


प्रियंका ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों को देश के लिए खतरनाक बताया। संगठन सृजन अभियान के जरिए कांग्रेस पार्टी इन दिनों अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है।
विज्ञापन


इसी अभियान के तहत बुधवार को जामो के चिटहुला गांव में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रियंका ने सबसे पहले पार्टी के दखिनवारा न्याय पंचायत अध्यक्ष  राम प्रताप तिवारी से बात की और क्षेत्र की समस्या के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि छुट्टा जानवर इस समय क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या हैं। इसके बाद प्रियंका से बात करने वाली अतरौना गांव की शिवकुमारी ने उनसे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का आग्रह किया। इस पर प्रियंका मुस्कराकर रह गईं।

कृषि कानूनों को पूरे देश के लिए बताया खतरनाक

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राम मनोहर से प्रियंका ने संगठन की मजबूती पर सवाल किए। प्रियंका ने कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह, विजय पासी व मो. नईम से भी बात की। 9:30 बजे से 2:30 बजे तक कार्यकर्ताओं से रूबरू प्रियंका ने केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को किसानों के साथ ही पूरे देश के लिए खतरनाक बताया।

इस दौरान प्रियंका ने दोहराया कि अमेठी उनका घर है। यहां से उनका रिश्ता राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, रफीक वारसी, अनिल यादव, तनवीर अहमद, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजकरन तिवारी, हरिश्चंद्र त्रिपाठी व रवि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed