फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi speaks on irregularities found in land purchase in Ayodhya.

अयोध्या में जमीन खरीद मामला: प्रियंका गांधी बोलीं- राम के नाम पर लिए गए चंदे में हुई लूट, सरकार की मंशा साफ नहीं

Thu, 23 Dec 2021 01:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Dec 2021 01:28 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अयोध्या में जमीन खरीद में हुए घोटाले पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश सरकार ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi speaks on irregularities found in land purchase in Ayodhya.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अयोध्या में जमीन खरीद मामले में हुए घोटाले पर सवाल उठाते हुए कहा कि राम के नाम पर इकट्ठा किए गए चंदे में लूट हुई है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद गंभीर मामला है। आस्था के नाम पर दिए गए चंदे का कुछ लोगों की जेब में जाना गलत है। प्रदेश सरकार द्वारा जांच के आदेश पर उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ नहीं है।

विज्ञापन


मामले में पाया गया है कि अयोध्या में अफसरों, नेताओं तथा उनके रिश्तेदारों द्वारा बड़े पैमाने पर जमीनें खरीदी गईं थीं जिसकी जांच के आदेश प्रदेश सरकार ने दे दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विशेष सचिव राजस्व राधेश्याम मिश्रा को जांच सौंपी गई है। मिश्रा को पांच दिन में जांच पूरी करके रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राम जन्मभूमि मंदिर पर शीर्ष अदालत का फैसला आने के बाद अयोध्या में अधिकारियों-नेताओं व उनके रिश्तेदारों ने बड़े पैमाने पर जमीनें खरीदी हैं। करोड़ों की ये जमीनें औने-पौने दाम पर खरीदी गई हैं। इसका खुलासा होने के बाद योगी सरकार ने मामले की जांच का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विशेष सचिव राजस्व को जांच सौंपी गई है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कहा कि यह एक गंभीर मामला है। इसकी जांच एक उच्चस्तरीय कमेटी से करवाई जानी चाहिए। बेहतर होगा कि सुप्रीम कोर्ट मामले में हस्तक्षेप करे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य को निर्देश दे कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed