फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi sends Diwali gifts to women working on fields.

बाराबंकी: प्रियंका गांधी ने खेतों में काम कर रही महिलाओं के लिए भिजवाए दिवाली गिफ्ट, जिले में आने पर की थी मुलाकात

Wed, 03 Nov 2021 02:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Nov 2021 02:30 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन महिलाओं को दिवाली गिफ्ट दिए हैं। जिनसे उन्होंने बाराबंकी जाते समय खेत पर मुलाकात की थी।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi sends Diwali gifts to women   working on fields.
महिलाओं को दिए गए गिफ्ट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के विकासखंड हरख के ग्राम नानमऊ और तमरसेपुर गांव में जहां प्रियंका गांधी खेत में फसल काट रही महिलाओं से मिली थीं, उन महिलाओं को पार्टी कार्यालय बुलाकर प्रियंका द्वारा महिलाओं के भिजवाए गए उपहार को कांग्रेसी नेता तनुज पुनिया ने उन्हें भेंट किया।

विज्ञापन


तनुज ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वो करती है। अपनी प्रतिज्ञाओं को अमली जामा पहनाने का काम कांग्रेस पार्टी सरकार में आने पर हर हाल में करेगी। आप याद करो जब हमारी यूपीए की सरकार केंद्र में थी तब कांग्रेस ने देश के किसानों का 72 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया था।
विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरी खबर: अपने हाथों से पराठा खिलाने लगीं महिलाएं तो प्रियंका बोलीं- मेरे भाई ने कहा है कम खाया करो, मोटी हो रही हो
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार में इस समय अन्नदाता टूट चुका है। खाद न मिलने पर आत्महत्या कर रहा है। हम आपको विश्वास दिलाने आये हैं कि हम विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को विधायकी का टिकट और सत्ता में आने पर किसान को धान की तथा गेहूं की फसल 2500 रुपये क्विंटल में खरीदेंगे। अन्नदाता का सारा कर्जा माफ करने का काम कांग्रेस करेगी।


दरअसल, प्रियंका गांधी 23 अक्तूबर को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए बाराबंकी दौरे पर थीं। रास्ते में उन्होंने खेतों में फसल काट रही महिलाओं से मुलाकात की थी और उनके साथ कुछ समय भी गुजारा था।

यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवारों को देने का निर्णय लिया है। इसे एक बड़े बदलाव की घोषणा माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed