यूपी में MBBS कक्षाएं शुरू करना छात्रों की सुरक्षा के लिए हो सकता है खतरनाक: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश में हर दिन बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के बीच यूपी सरकार द्वारा एमबीबीएस छात्र-छात्राओं की कक्षाएं शुरू करने को विद्यार्थियों के लिए खतरनाक बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ऐसा करना विद्यार्थियों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाला हो सकता है।
उन्होंने कहा कि यूपी सरकार को विद्यार्थियों की सुरक्षा के विषय को गंभीरता से लेना चाहिए और उस पर विचार कर फैसला लेना चाहिए।
विद्यार्थियों का कहना है कि ऑनलाइन क्लासेज चल ही रही हैं इसलिए विद्यार्थियों की बात सुनना, सुरक्षा से जुड़े कदम उठाना और उनके व उनके परिवार की चिंता को समझकर फैसला लेना जरूरी है।
देश में कोरोना के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं ऐसे में यूपी सरकार द्वारा एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं शुरू करने का फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाला हो सकता है।
विज्ञापन विज्ञापन
यूपी सरकार को विद्यार्थियों की सुरक्षा के विषय को गंभीरता से लेना चाहिए और उस पर विचार..1/2 pic.twitter.com/RNNOvvBI4e— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 28, 2020
...कर फैसला लेना चाहिए।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 28, 2020
विद्यार्थियों का कहना है कि ऑनलाइन क्लासेज चल ही रही हैं इसलिए विद्यार्थियों की बात सुनना, सुरक्षा से जुड़े कदम उठाना और उनके व उनके परिवार की चिंता को समझकर फैसला लेना जरूरी है। 2/2