कांग्रेस की बसों की लिस्ट में ऑटो व बाइक के भी नंबर, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस द्वारा बसें उपलब्ध करवाने पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप हो रहा है। इस बीच प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह ने अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी को पत्र लिखकर बताया कि शाम पांच बजे तक बसें गाजियाबाद-नोएडा बॉर्डर पर पहुंच जाएंगी। उन्होंने आग्रह किया है कि आप यात्रियों की सूची व रूट मैप तैयार रखें जिससे कि बसों के संचालन में कोई दिक्कत न आए।
Sandeep Singh, Personal Secretary to Congress leader Priyanka Gandhi Vadra writes to UP Additional Chief Secy-Home, states, "as requested by you buses will reach Noida &Ghaziabad border at 5pm today, please keep a list of passengers&route map ready to ensure smooth coordination" pic.twitter.com/opQpjcIzJZ
— ANI UP (@ANINewsUP) May 19, 2020विज्ञापन
बता दें कि इसके पहले यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने बयान दिया कि हमने प्राथमिक जांच कर ली है जिसमें पाया गया कि कांग्रेस द्वारा भेजी गई बसों की सूची में दो पहिया वाहन, ऑटो और माल वाहक वाहन हैं। इससे कांग्रेस का झूठ पकड़ा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस पर जवाब देना चाहिए।
Sandeep Singh, Personal Secretary to Congress leader Priyanka Gandhi Vadra writes to UP Additional Chief Secy-Home, states, "as requested by you buses will reach Noida &Ghaziabad border at 5pm today, please keep a list of passengers&route map ready to ensure smooth coordination" pic.twitter.com/opQpjcIzJZ
— ANI UP (@ANINewsUP) May 19, 2020
इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार जानबूझकर गुमराह कर रही है। इनकी आईटी सेल नंबरों में हेराफेरी करके यह हरकत कर रही है। मैं स्वयं फतेहपुर सीकरी में राजस्थान बॉर्डर पर मौजूद हूं। हमारी बसें तैयार हैं। सरकार अनुमति दे तो तत्काल चलवा देंगे।
मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार ने किए ये दावे
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने भी कहा कि बसों की लिस्ट में कार, दो पहिया वाहन और ऑटो के नंबर है। जारी की गई लिस्ट में एक वाहन नंबर यूपी83टी1006 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह बस नहीं बल्कि एक थ्री व्हीलर है।
एक अन्य वाहन नंबर आरजे14टीडी1446 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह बस नहीं बल्कि शेवर्ले की एक कार है। वहीं, यूपी85टी6576 एक पेट्रोल से चलने वाला स्कूटर है।