फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi opens twitter account gets ahead of mayawati

रोड शो से ठीक पहले प्रियंका ने ट्विटर पर किया धमाका, फॉलोअर्स में मायावती को पीछे छोड़ा

Mon, 11 Feb 2019 06:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Feb 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi opens twitter account gets ahead of mayawati
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala
राजनीति के बाद अब प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर भी एंट्री कर ली है। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा नाम से अपना वेरिफाइड अकाउंट बना लिया है। ट्विटर अकाउंट रोड शो से ठीक पहले बनाया गया। कुछ ही देर में प्रियंका गांधी फॉलोअर्स की संख्या के मामले में मायावती से आगे निकल गईं। उनकी संख्या फिलहाल 85 हजार के पार जा चुकी है। 
विज्ञापन


काफी समय तक सोशल मीडिया से दूर रहने वाली मायावती ने 22 जनवरी को आधिकारिक ट्विटर अकाउंट शुरू किया था। उनके फॉलोअर्स की संख्या 76000 के पार ही पहुंच पाई है। वहीं प्रियंका गांधी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सोमवार शाम 5 बजे तक 79000 से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। जहां मायावती ने ट्विटर सपॉर्ट के अलावा किसी और को ट्विटर पर फॉलो नहीं किया है। वहीं, प्रियंका ने राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी, अशोक गहलोत, अहमद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रणदीप सुरजेवाला और सचिन पायलट को फॉलो किया है। 
विज्ञापन

प्रियंका का लक्ष्य यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाना है

बताते चलें कि प्रियंका गांधी को महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है। प्रियंका के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। लखनऊ में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रोड शो में शामिल हैं। इस रोड शो के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संदेश दिया है कि प्रियंका का लक्ष्य यूपी में काग्रेस की सरकार बनाना है।

उत्तर प्रदेश देश का दिल है 

राहुल ने कहा, 'इस देश का अगर कोई दिल है तो वह उत्तर प्रदेश है। मैंने प्रियंका और सिंधिया को यहां का जनरल सेक्रटरी बनाया है। मैंने उनको कहा है कि उत्तर प्रदेश में जो सालों से अन्याय हो रहा है, उसके खिलाफ इन दोनों को लड़ना है और यूपी में न्याय वाली सरकार लानी है। इनका एक लक्ष्य लोकसभा जरूर है पर बाद में इनका लक्ष्य 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने का है। हम यहां फ्रंट फुट पर खेलेंगे, बैक फुट पर नहीं खेलने वाले हैं। जब तक यहां कांग्रेस की विचारधारा वाली सरकार नहीं बनेगी तब तक मैं, प्रियंका और सिंधियाजी चैन से बैठने वाले नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed