{"_id":"61af21e04e568467b674ac8d","slug":"priyanka-gandhi-meeting-with-up-congress-planning-and-strategy-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी ने प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ की बैठक, रणनीति पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी ने प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ की बैठक, रणनीति पर हुई चर्चा
Tue, 07 Dec 2021 08:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Dec 2021 08:25 PM IST
सार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में मौजूद हैं और लगातार पार्टी के लिए रणनीतियां बना रही हैं। मंगलवार को उन्होंने प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक की।
विज्ञापन
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित इलेक्शन स्ट्रैटजी कमेटी और चार्जशीट कमेटी के साथ लंबी बैठक की। कांग्रेस के अभियानों को घर-घर पहुंचाने के साथ चुनाव जीतने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। तय हुआ कि गैर कांग्रेसी सरकारों के समय में जनता के साथ हुए विश्वासघात को सामने लाया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने चुनाव के मद्देनजर जनता से जुड़े मुद्दों पर सुझाव रखे।
विज्ञापन
इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति और उससे संबंधित कार्यक्रमों को ठीक से लागू किया जाए। पार्टी के मुख्य संगठन, सभी विभागों, फ्रंटल संगठनों और प्रकोष्ठों की भूमिका निर्धारित की गई। उनके लिए लक्ष्य भी दिए गए। इस बैठक में कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, को-ऑर्डिनेटर व पूर्व सांसद राकेश सचान के अलावा बीपी सिंह, संजय कपूर, बृजलाल खाबरी, मोनिंदर सूद बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चार्जशीट कमेटी की बैठक में यूपी में भाजपा, सपा और बसपा की सरकारों की खामियों को अधिकाधिक जनता के सामने रखने का फैसला हुआ। तय हुआ कि इससे संबंधित प्रचार सामग्री पार्टी की कोर टीम मुहैया कराएगी। जिन लोगों को प्रशिक्षित किया गया है, उनकी मदद से इन खामियों को गांव-मोहल्लों और गलितों तक पहुंचाया जाएगा। इसमें जनता के साथ हुए कथित विश्वासघात का भी पर्दाफाश किया जाएगा। चार्जशीट कमेटी की बैठक में आचार्य प्रमोद कृष्णन, को-ऑर्डिनेटर नदीम जावेद और सदस्यों में प्रवीन सिंह ऐरन, मीम अफजल, प्रदीप माथुर के अलावा सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष भी अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन