{"_id":"615ed50f8ebc3e624e114550","slug":"priyanka-gandhi-in-bahraich-to-visit-farmers-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी हिंसा: बहराइच पहुंची प्रियंका गांधी के काफिले को रोका, लखनऊ में राज्यपाल को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी हिंसा: बहराइच पहुंची प्रियंका गांधी के काफिले को रोका, लखनऊ में राज्यपाल को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी
Thu, 07 Oct 2021 04:58 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Oct 2021 04:58 PM IST
सार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मृतक किसानों के परिजनों से मिलने के लिए बहराइच पहुंच चुकी हैं। उन्हें प्रशासन ने घाघराघाट पर रोका फिर अंदर जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखीमपुर खीरी हिंसा में शहीद हुए किसानों के परिजनों से मिलने के लिए बहराइच पहुंचीं तो उनके काफिले को घाघराघाट पर रोक लिया गया। हालांकि, कांग्रेसियों के प्रदर्शन करने के बाद प्रशासन ने सिर्फ तीन लोगों को किसानों के परिजनों से मिलने की अनुमति दी जिसके बाद प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस नेता पीएल पुनिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जाने की इजाजत दी। वहीं, अन्य कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया जिससे घाघराघाट पर जाम लग गया।
विज्ञापन
वहीं, मामले पर राज्यपाल को ज्ञापन देने पहुंचे लखनऊ राजभवन में कांग्रेसियों को रोक लिया गया। जिससे वो भड़क उठे और राजभवन के मुख्य द्वार पर ही धरने पर बैठ गए। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें राजभवन बुला लिया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्यपाल को ज्ञापन देने आए थे लेकिन अंदर नहीं बुलाए जाने पर धरने पर बैठे हैं। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना और नेता विधान परिषद दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन