{"_id":"5e4267328ebc3ee5ae5a2143","slug":"priyanka-gandhi-in-azamgarh-on-12-february","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव व डीजीपी को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव व डीजीपी को भेजा नोटिस
Tue, 11 Feb 2020 02:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Feb 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : twitter
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए पुलिस उत्पीड़न का शिकार हुए लोगों से मिलने के लिए आजमगढ़ का दौरा करेंगी। वह बुधवार को आजमगढ़ पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर प्रदेश में हुए आंदोलन के दौरान पुलिस की बर्बरता पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस भेजा है। आयोग ने 6 सप्ताह के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस का दावा है कि पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए आयोग ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि सीएए व एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्वक आंदोलन करने वाले नागरिकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। प्रदेश के कांग्रेसजनों ने इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव को दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद प्रियंका ने खुद प्रदेश के कई शहरों में पुलिस की बर्बरता के शिकार लोगों से मुलाकात की थी। बाद में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने 27 जनवरी को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी और एक ज्ञापन भी सौंपा था।
Trending Videos
मुख्य सचिव से छह सप्ताह में मांगा जवाब
इस पर आयोग ने मुख्य सचिव व डीजीपी को नोटिस भेजकर 6 सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पिछले दिनों आजमगढ़ के बिलरियागंज में शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिस की बर्बरता की जानकारी भी प्रियंका गांधी को दी गई है। वह 12 फरवरी को आजमगढ़ पहुंचकर पुलिस की बर्बरता के शिकार लोगों से मुलाकात करेंगी।