फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi discuss about the defeat of rahul Gandhi in Amethi.

कांग्रेस को चुभ रही अमेठी में राहुल की हार, पदाधिकारियों ने प्रियंका के सामने खोली पार्टी की पोल

Tue, 27 Aug 2019 07:42 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 27 Aug 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi discuss about the defeat of rahul Gandhi in Amethi.
रायबरेली दौरे पर प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

राहुल गांधी की अमेठी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में हार अब तक पार्टी हाईकमान को चुभ रही है। एक दिवसीय दौरे पर मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर अमेठी में भाई राहुल की हार की वजह जानी।

विज्ञापन


उन्होंने पदाधिकारियों से एक-एक करके हार के कारण पूछे, वहीं अमेठी में पार्टी को नए सिरे से मजबूत करने को लेकर सलाह-मशविरा किया। पदाधिकारियों ने यह कहते हुए प्रियंका को अचरज में डाल दिया कि पार्टी के ही कुछ लोगों ने मेहनत नहीं की। बीजेपी वाले हम पर हावी रहे। खूब पैसा चला। इसलिए हम चुनाव हार गये। प्रियंका ने पदाधिकारियों को साहस बंधाया और कहा कि आप सब संगठन को मजबूत करें अमेठी में हम फिर भारी मतों से चुनाव जीतेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भाई राहुल की हार की वजह जानने के लिए अमेठी से आठ कांग्रेस पदाधिकारियों को भुएमऊ गेस्ट बुलाया था। गौरीगंज विधानसभा अध्यक्ष हनुमंत विश्वकर्मा, अमेठी विधानसभा अध्यक्ष भोला वर्मा, मुसाफिरखाना ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव की अगुवाई में आठ पदाधिकारी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ न देने वालों को मिली खुली धमकी

Priyanka Gandhi discuss about the defeat of rahul Gandhi in Amethi.

प्रियंका ने हार की वजह पूछी तो गौरीगंज विधानसभा अध्यक्ष हनुमंत विश्वकर्मा ने बताया कि जिस हिसाब से चुनाव लड़ना था, उस हिसाब से संगठन ने चुनाव नहीं लड़ा। संगठन के ही कुछ पदाधिकारियों ने मेहनत नहीं की। केंद्र और राज्य सरकार में सरकार होने की वजह से बीजेपी को फायदा मिला। बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए पैसा भी खूब खर्च किया।

पदाधिकारियों ने बताया कि सत्ता के दम पर हम सबको धमकाया गया। जिन कोटेदारों व प्रधानों ने साथ न देने की बात कही, उन्हें भी धमकी मिली। चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा बीजेपी ने अपनाया। प्रियंका ने पदाधिकारियों की बात सुनी और नए सिरे से संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आप सब जैसा चाहेंगे, उसी तरह संगठन को ताकतवर बनाया जाएगा। हम फिर अमेठी में विजय पताका फहराएंगे। गौरीगंज विधानसभा अध्यक्ष हनुमंत विश्वकर्मा ने बताया कि हम सब ने प्रियंका को चुनाव के हार की वजह बताई। उन्होंने नये सिरे से काम करने को कहा है।

बसपा प्रत्याशी नहीं था, वोट खरीद लिए गये

Priyanka Gandhi discuss about the defeat of rahul Gandhi in Amethi.

अमेठी से आए पदाधिकारियों ने प्रियंका को बताया कि राहुल भइया को चार लाख 13 हजार वोट मिले। हमने चुनाव में भरपूर मेहनत की। उन्होंने बताया कि बसपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं था। बीजेपी ने बसपा के वोट खरीद लिए। हम जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे और फिर राहुल भइया को चुनाव जिताएंगे।

जल्द क्षेत्र आने का दिया भरोसा
भुएमऊ गेस्टहाउस के बाहर अमर उजाला से बातचीत में पदाधिकारियों ने बताया कि प्रियंका ने उनकी हर बात सुनी और उस पर अमल का भरोसा दिया। प्रियंका ने जल्द क्षेत्र में आकर संगठन के लोगों से मिलने की बात भी कही। प्रियंका ने कहा कि हम क्षेत्रवार संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed