प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से पूछा, क्या अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश में हो रहे अपराधों की एक लिस्ट बनाकर योगी सरकार को आड़े हाथ लिया।
उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। मगर उ.प्र. भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?
आपको बता दें कि यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब प्रियंका ने यूपी के अपराधों के बारे में योगी सरकार पर हमला किया है। इससे पहले भी उन्होंने अपराधों की लिस्ट बनाकर यूपी सरकार से सवाल किया था।
पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर उ.प्र. भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही।
क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है? pic.twitter.com/khYP4eZam2— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 29, 2019