प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, कहा-यूपी में अपराधी बेलगाम, अपराधियों को सत्ता का संरक्षण
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि यूपी में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। कानून व्यवस्था उनके सामने नतमस्तक है। योगी राज में प्रदेश में क्राइम टॉप पर पहुंच गया है।
प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा- देश में हत्याओं के आंकड़ें देखें तो यूपी पिछले 3 सालों से लगातार टॉप पर रहा है। हर दिन औसतन 12 हत्या के मामले आते हैं। 2016-2018 के बीच में बच्चों पर होने वाले अपराध यूपी में 24 फीसदी बढ़ गए।
प्रियंका गांधी ने कहा है कि प्रदेश के गृह विभाग और सीएम ने इन आंकड़ों पर पर्दा डालने के अलावा किया ही क्या है? आज उसका नतीजा है कि यूपी में अपराधी बेलगाम हैं। उनको सत्ता का संरक्षण है। कीमत हमारे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी व जवान चुका रहे हैं।
देश में हत्याओं के आंकड़ें देखें तो यूपी पिछले 3 सालों से लगातार टॉप पर रहा है। हर दिन औसतन 12 हत्या के मामले आते हैं।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 7, 2020
2016-2018 के बीच में बच्चों पर होने वाले अपराध यूपी में 24% बढ़ गए।
यूपी के गृह विभाग और सीएम ने इन आंकड़ों पर पर्दा डालने के अलावा किया ही क्या है?...1/2 pic.twitter.com/S7foUtRBdy
कानपुर कांड में शहीद हुए पुलिस अधिकारी श्री देवेन्द्र मिश्र का वरिष्ठ अधिकारियों को मार्च में लिखा गया पत्र इस नृशंस वारदात का अलार्म था।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 7, 2020
आज कई खबरें आ रही हैं कि वो पत्र गायब है। ये सारे तथ्य यूपी के गृह विभाग की कार्यशैली पर एक गंभीर प्रश्न उठाते हैं। pic.twitter.com/CXgU3rKrGW