फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi attacks on uttar pradesh government

यूपी में सबसे ज्यादा दलितों पर अत्याचार, अंबेडकर छात्रावासों को बंद करना चाहती है सरकार: प्रियंका गांधी

Fri, 04 Dec 2020 02:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Dec 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi attacks on uttar pradesh government
प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अनेक शहरों में स्थित अंबेडकर छात्रावासों को यूपी सरकार बंद करना चाहती है। यूपी में दलितों पर जितना ज्यादा अत्याचार हो रहा है, उतना किसी अन्य प्रदेश में नहीं हो रहा है। दलितों की आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस के अनुसूचित विभाग की इकाइयां गांव-गांव बनाकर संघर्ष को जारी रखना होगा।
विज्ञापन


प्रियंका शुक्रवार को कांग्रेस अनुसूचित विभाग की ओर से कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित दलित महापंचायत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी बात रख रही थीं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद की रिहाई के बाद प्रदेश भर में दलितों की आवाज बुलंद करने के लिए दलित महापंचायत बुलाई गई थी। प्रियंका ने कहा कि सामाजिक न्याय, संविधान, दलित छात्रों की छात्रवृत्ति बचाने और दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ  लगातार लड़ाई लड़नी है। प्रत्येक गांव में अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ता होने चाहिए। उन्होंने यूपी में दलितों पर निरंतर होने वाले अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाओं पर दुख जताया। दलित समुदाय विरोध के स्वर बुलंद कर रहा है।
विज्ञापन


हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि योगी सरकार उस घटना के बाद भी कोई सुधार करने के बजाए पीड़ितों पर अत्याचार करने में जुटी है। उन्हें ही कटघरे में खड़ा कर रही है। उन्होने कानपुर, ललितपुर और आजमगढ़ आदि जिलों में दलितों पर हुए अत्याचार का जिक्र किया। आलोक प्रसाद को इसी वजह से जेल में डाला गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पीड़ितों के साथ खड़े होकर अपनी आवाज बुलंद कीजिए। प्रियंका ने कहा, अभी मैं अंबेडकर छात्रावास के छात्रों से बात कर रही थी। छात्र बेहद दुखी हैं, क्योंकि सरकार उनके छात्रावासों को बंद कर देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद ने कहा कि यूपी में कोई भी जिला ऐसा बाकी नहीं रहा जहां दलितों को प्रताड़ित कर उत्पीड़न न किया जा रहा हो। घरों और जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। दलित महापंचायत का मुख्य लक्ष्य सोई हुई योगी सरकार को नींद से जगाना है। संगठन प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका दलितों के उत्पीड़न पर सबसे पहले सड़कों पर आते हैं। उनका मकसद गरीब समाज को न्याय दिलाना है। तनुज पुनिया ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को खत्म करने पर अमादा है। दलित महापंचायत का संचालन अनुसूचित जाति विभाग के संगठन सचिव संदीप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed