फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi attacked Yogi government over the plight of post mortem house in Aligarh

अलीगढ़ के पोस्टमार्टम हाउस की दुर्दशा पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा, दावों पर उठाए सवाल

Sun, 28 Jun 2020 10:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Jun 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi attacked Yogi government over the plight of post mortem house in Aligarh
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अलीगढ़ के पोस्टमार्टम हाउस की दुर्दशा को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। कोरोना काल में सरकार द्वारा किए जा रहे दावों पर प्रियंका गांधी ने सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलीगढ़ के पोस्टमार्टम गृह में भारी अव्यवस्था है। शव बाहर रखे हैं। मृतकों के परिजनों के अनुसार, उनसे बर्फ की सिल्ली के लिए पैसे की उगाही हो रही है। कोरोना काल में सरकार के दावों के बावजूद भारी दुर्दशा की खबरें आ रही हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि अलीगढ़ में पोस्टमार्टम गृह में अव्यवस्थाओं का आलम है। पोस्टमार्टम हाउस का डीप फ्रीजर खराब है। इसके चलते शव सड़ रहे हैं। मजबूरन बर्फ पर उनको रखना पड़ रहा है। बर्फ के पैसे भी मृतक के परिवार वालों से लिए जा रहे हैं। 

दरअसल, कोरोना महामारी के बीच निगेटिव/पॉजिटिव रिपोर्ट आने के चक्कर में शवों का तत्काल पोस्टमार्टम नहीं किया जा रहा है। इधर, वहां लगे दो फ्रीजरों में से एक खराब हो चुका है।

पोस्टमार्टम हाउस के प्रभारी रवि कांत दीक्षित ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 10 से 12 शव पोस्टमार्टम के लिए आते हैं। वर्तमान में एक फ्रीजर खराब पड़ा है। ऐसी स्थिति में मजबूरी में डेड बॉडी बर्फ की सिल्ली पर रखीं जा रहीं हैं। मेडिकल कालेज से कोरोना की रिपोर्ट देरी में आने के चलते भी शवों का पोस्टमार्टम रुका पड़ा रहता है।

शवों का पोस्टमार्टम 76-76 घंटे बाद हो पा रहा है। इसको लेकर अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। वहीं, इससे भी बड़ी लापरवाही पिछले सोमवार को देखने को मिली कि एक इस्तेमाल की हुई पीपीई किट पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पड़ी थी। इसको लेकर भी लोगों में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed