फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi and mayawati attacks bjp government for crime against women in up

यूपी में महिलाओं पर हो रहे अपराधों को लेकर चढ़ा प्रियंका व मायावती का पारा, सरकार को सुनाया

Wed, 28 Aug 2019 11:27 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 28 Aug 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi and mayawati attacks bjp government for crime against women in up
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मायावती, प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती व प्रियंका गांधी का पारा चढ़ गया। इस पर दोनों ने प्रदेश की भाजपा सरकार को खरी-खरी बातें कह डालीं। 
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि यूपी में भीड़ हिंसा अब अपने नए भयावह रूप में यहां की निर्दोष महिलाओं को अपना शिकार बना रही है। इस संबंध में बच्चा चोरी के आरोप में बेगुनाह महिलाओं को प्रताड़ित/हत्या करने से लोगों में दहशत है। राज्य सरकार ऐसे गलत तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे तो बेहतर है।
विज्ञापन

 

सरकार एक दिन भी महिलाओं का सुरक्षा का भरोसा नहीं दिला सकी 

वहीं कांग्रेस की सचिव प्रियंका गांधी ने भी सरकार को सुनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एक दिन भी ऐसा नहीं बीतता जिस दिन भाजपा सरकार महिलाओं को ये भरोसा दिलाने में कामयाब हो कि आप सुरक्षित हैं और अगर आपके साथ कोई घटना घटती है तो आपको न्याय मिलेगा।
 

प्रियंका गांधी ने कहा कि आवाज उठाने वाली लड़की लापता है। उसके साथ क्या हो रहा है कोई नहीं जानता। आखिर ये कब तक चलेगा?
 

उन्नाव मामले का दुहराव बताया

प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह उन्नाव मामले जैसा ही दोहराव लग रहा है। अगर कोई महिला भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत करती है तो उसको न्याय मिलना तो दूर की बात, उसकी खुद की सुरक्षा की भी गारंटी नहीं रहती है। 
 


प्रियंका ने सरकार को चेताया
प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार को चेताते हुए लिखा कि यूपी की लड़कियां सब देख रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed