फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka expressed regret over the condition of worker and migrants

भटकते मजदूरों की हालत पर प्रियंका ने जताया अफसोस, बोलीं- मजदूर देश की रीढ़ की हड्डी है, इनकी मदद करिए

Sat, 28 Mar 2020 08:47 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 28 Mar 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
Priyanka expressed regret over the condition of worker and migrants
बसों का इंतजार करते लोग - फोटो : amar ujala

देश में कोरोना वायरस के कारण लगाये गए लॉकडाउन का चौथा दिन है। जिसके कारण यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर मजदूरों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। साथ ही प्रशासन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच बड़े नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर मजदूरों को कहीं से भी मदद न मिल पाने पर ट्वीट कर अफसोस जताया है। ये मजदूर लॉकडाउन के बाद पैदल ही अपने घरों के लिए निकले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर रोक दिया है। 
विज्ञापन


प्रियंका ने  ट्वीट कर जताया अफसोस
प्रियंका ने यूपी कांग्रेस के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि इन मजबूर हिंदुस्तानियों के साथ ऐसा सलूक मत कीजिए। हमें शर्म आनी चाहिए कि हमने इन्हें इस हाल में छोड़ दिया है। ये हमारे अपने हैं। मजदूर देश की रीढ़ की हड्डी है। इनकी मदद करिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी कांग्रेस के ट्वीट में कहा गया है कि यूपी की योगी सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार सो गई है, जो इन मजदूरों की मदद के लिए आगे नहीं आ रही है।

गौरतलब है जब से समूचे देश में लॉकडाउन हुआ है, लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस भी लोगों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। जगह- जगह से पुलिस वालों की मदद वाली वीडियो सामने आ रहे हैं। 


योगी सरकार ने 1000 बसों को लगाया
 जगह- जगह सड़कों पर फंसे लोगों की बढ़ती भीड़ को देखकर यूपी सरकार ने 1000 बसों को इंतजाम कराया है जो लोगों को उनके स्थान पर छोड़ेगी साथ लोगों का चेकअप भी कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed