{"_id":"5e7f68a68ebc3e773e231ba9","slug":"priyanka-expressed-regret-over-the-condition-of-worker-and-migrants","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भटकते मजदूरों की हालत पर प्रियंका ने जताया अफसोस, बोलीं- मजदूर देश की रीढ़ की हड्डी है, इनकी मदद करिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटकते मजदूरों की हालत पर प्रियंका ने जताया अफसोस, बोलीं- मजदूर देश की रीढ़ की हड्डी है, इनकी मदद करिए
Sat, 28 Mar 2020 08:47 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
बसों का इंतजार करते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस के कारण लगाये गए लॉकडाउन का चौथा दिन है। जिसके कारण यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर मजदूरों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। साथ ही प्रशासन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच बड़े नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर मजदूरों को कहीं से भी मदद न मिल पाने पर ट्वीट कर अफसोस जताया है। ये मजदूर लॉकडाउन के बाद पैदल ही अपने घरों के लिए निकले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर रोक दिया है।
विज्ञापन
प्रियंका ने ट्वीट कर जताया अफसोस
प्रियंका ने यूपी कांग्रेस के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि इन मजबूर हिंदुस्तानियों के साथ ऐसा सलूक मत कीजिए। हमें शर्म आनी चाहिए कि हमने इन्हें इस हाल में छोड़ दिया है। ये हमारे अपने हैं। मजदूर देश की रीढ़ की हड्डी है। इनकी मदद करिए।
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस के ट्वीट में कहा गया है कि यूपी की योगी सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार सो गई है, जो इन मजदूरों की मदद के लिए आगे नहीं आ रही है।
गौरतलब है जब से समूचे देश में लॉकडाउन हुआ है, लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस भी लोगों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। जगह- जगह से पुलिस वालों की मदद वाली वीडियो सामने आ रहे हैं।
योगी सरकार ने 1000 बसों को लगाया
जगह- जगह सड़कों पर फंसे लोगों की बढ़ती भीड़ को देखकर यूपी सरकार ने 1000 बसों को इंतजाम कराया है जो लोगों को उनके स्थान पर छोड़ेगी साथ लोगों का चेकअप भी कराया जा रहा है।