फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Private Schools not giving fees adjustment details during covid

Lucknow News: फीस समायोजन का ब्योरा नहीं दे रहे निजी स्कूल, नोटिस जारी, कोरोना काल में वसूली फीस में 15 फीसदी समायोजन का मामला

Sun, 30 Apr 2023 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Private Schools not giving fees adjustment details during covid
लखनऊ। हाईकोर्ट के आदेश पर भी शिक्षा विभाग निजी स्कूलों से कोविड काल में वसूली फीस का समायोजन नहीं करवा पा रहा है। डीआईओएस ने करीब 800 स्कूलों को फीस समायोजन का स्टेटस भेजने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद शनिवार तक सिर्फ एक स्कूल ने विभाग को ब्योरा दिया है।
विज्ञापन

डीआईओएस राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम स्कूलों से समन्वय कर फीस समायोजन या वापसी का ब्योरा मंगवा रही है। सभी स्कूलों की स्टेटस रिपोर्ट तैयार होगी, जो इसमें आनाकानी कर रहे हैं या जिनके विरुद्ध शिकायत मिली है, उन्हें नोटिस जारी किया गया है। निकाय चुनाव के बाद स्कूलों की बैठक की जाएगी। इसमें कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने वाले पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


13 स्कूलों के खिलाफ शिकायत
डीआईओएस ने बताया कि मामले में जिन अभिभावकों को शिकायत करनी है, वे उनके कार्यालय में लिखित दर्ज करा सकते हैं। अब तक 13 स्कूलों के खिलाफ शिकायत आई है। इनमें अवध कॉलिजिएट, सीएमएस गोमतीनगर व महानगर, जयपुरिया स्कूल, एलपीएस वृंदावन शाखा, न्यू होराइजन एकेडमी, टेंडर हार्ट स्कूल व अन्य हैं। इन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल बोले- हाईकोर्ट के निर्देश का कर रहे पालन
सीएमएस प्रवक्ता ऋषि खन्ना ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार कोविड काल की फीस के समायोजन व वापसी की जा रही है। अवध कॉलिजिएट के प्रबंधक सर्वजीत सिंह ने बताया कि जल्द फीस वापसी व समायोजन की कार्यवाही होगी। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल ने बताया कि जो शिकायत आई है, उसका जवाब डीआईओएस कार्यालय में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed