फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Private schools fee to go down.

निजी स्कूलों में लागू होगी 'केजरीवाल-नीति'

Thu, 16 Apr 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Apr 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Private schools fee to go down.

प्रदेश में निजी क्षेत्रों में चल रहे हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में मनमाने तरीके से हो रही फीस वसूली पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए दिल्ली सरकार से वहां की फीस निर्धारण नीति की जानकारी मांगी है। इसके आधार पर यूपी के निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली पर नियंत्रण के लिए नीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश में निजी स्कूलों का बड़ा कारोबार है। निजी स्कूल संचालक अभिभावकों से मनमानी फीस वसूलते हैं। इस पर नियंत्रण के लिए प्रदेश में अभी कोई नीति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में माध्यमिक शिक्षा विभाग चाहकर भी इन स्कूल संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।

केजरीवाल ने बनाई खास नीति

Private schools fee to go down.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने निजी स्कूलों में मनमाने तरीके से हो रही फीस वसूली रोकने के लिए नीति बनाई है।

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली की प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा पूनिया श्रीवास्तव को पत्र लिखकर उनसे नीति की एक कॉपी मांगी गई है।

इसका परीक्षण किया जाएगा और विभागीय मंत्री से अनुमति लेकर यूपी के लिए भी नीति बनाई जाएगी।

इसके बाद निजी स्कूल प्रबंधन मनमाने तरीके से फीस नहीं वसूल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed