फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   private school of lucknow fails kid in greed of money

मां-बाप स्कूल के लिए पैसे नहीं दे सके तो बच्ची को किया फेल

Sat, 04 Jul 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Jul 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
private school of lucknow fails kid in greed of money

राजधानी के निजी स्कूल अभिभावकों का खून चूसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है। स्कूल प्रशासन ने पिकनिक के पांच सौ रुपये न देने वाली छात्रा को स्कूल ने फेल कर दिया।

विज्ञापन


फेल छात्रा के अभिभावक नाम कटने के बाद जब से टीसी मांगने स्कूल पहुंचे तो उनसे दो हजार रुपये की मांग की गई। सब्जी बेंचकर परिवार का खर्च चलाने वाले अभिभावक ने पैसे देने में लाचारी दिखाई तो स्कूल संचालक ने टीसी देने के बजाय उसे खदेड़ दिया।
विज्ञापन


जिला अधिकारी को घटना की जानकारी वाट्सअप पर मिले मैसेज से हुई। यह मैसेज अनिल श्रीवास्तव नामक शख्स ने चलाया था। अनिल श्रीवास्तव के अनुसार बालागंज स्थित इंडियन पब्लिक मांटेसरी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा आकांक्षा द्विवेदी को पिकनिक के पांच सौ रुपये न दिए जाने पर फेल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम कटने के बाद जब अभिभावक छात्रा की टीसी और अन्य दस्तावेज मांगने गए तो उनसे दो हजार रुपये की मांग की गई। छात्रा के पिता शिवकरन द्विवेदी सब्जी बेंचकर परिवार का खर्च चलाते हैं।


मामला जानकारी में आने पर जिला अधिकारी ने तुरंत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मदद करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जांच करके अवैध वसूली की शिकायत सही पाए जाने पर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी कहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार शनिवार को मामले की जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed