फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Private industrial park will be established in Auraiya of Madhyanchal

मध्यांचल के औरैया में स्थापित होगा निजी औद्योगिक पार्क, योगी सरकार के कार्यकाल में पहला पार्क 380 एकड़ में होगा विकसित

Sat, 22 Aug 2020 11:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Aug 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Private industrial park will be established in Auraiya of Madhyanchal
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
योगी सरकार में पहला औद्योगिक पार्क प्रदेश के मध्यांचल क्षेत्र औरैया में विकसित होगा। 380 एकड़ में फैले इस पार्क में करीब 160 औद्योगिक इकाइयों को जगह मिलेगी। इस प्रोजेक्ट पर 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होने का अनुमान है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 के अंतर्गत निजी औद्योगिक पार्कों की स्थापना पर कई तरह के प्रोत्साहन व सहूलियतों का प्रावधान किया है। इस नीति के अंतर्गत यूएम पावर की ओर से औरैया में 160.37 एकड़ भूमि में औद्योगिक पार्क की स्थापना का प्रस्ताव दिया गया है। 
विज्ञापन


इस पार्क में खाद्य प्रसंस्करण, धातु आधारित लेदर, रासायनिक, कांच, प्लास्टिक, ऑटो मोबाइल व लॉजिस्टिक्स सेक्टर की इकाइयां स्थापित होंगी। यह परियोजना 5-5 वर्ष के दो चरण में पूरी होगी। पहले चरण का काम वित्तीय वर्ष 2029-30 तक तक पूरी करने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट में औद्योगिक पार्क की अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर 254 करोड़ रुपये और वाह्य अवस्थापना सुविधाओं पर 64 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पार्क में आने वाली इकाइयों के कार्मिकों को परिसर में ही आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। इसके लिए हास्टल की स्थापना की जाएगी।

यूपीसीडा के एक अधिकारी ने बताया कि  निवेशक के इकाई स्थापना से संबंधित प्रस्ताव का परीक्षण हो रहा है। इसमें पार्क के लिए चिह्नित भूमि का कृषि उपयोग बदलकर औद्योगिक किया जाना है। इसके अलावा नीति के अनुसार निवेशक को स्टांप ड्यूटी पर छूट व अन्य वित्तीय सुविधाओं से जुड़े लाभ के प्रस्ताव पर निर्णय होना है। इस पर निवेशक से विचार-विमर्श कर कार्रवाई चल रही है।

तीन वर्ष में सिर्फ एक पार्क का प्रस्ताव
औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 बनने के बाद पिछले तीन वर्ष में यूपीसीडा के जरिए निजी औद्योगिक पार्क की स्थापना का यह एक मात्र प्रस्ताव है। प्रदेश सरकार को प्रारंभिक रूप से यह प्रस्ताव इस वर्ष मार्च में दिया गया था। अब इससे संबंधित कार्रवाई में तेजी आई है। निवेशक ने पहले औरैया में थर्मल पॉवर प्लांट की स्थापना का प्रयास किया था। लेकिन कोयले की नियमित आपूर्ति में कठिनाई से इस प्रोजेक्ट को छोड़ना पड़ा। निवेशक अब औद्योगिक पार्क स्थापना का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed