फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Private company is playing games in cleaning the city

Lucknow News: निजी कंपनी शहर की सफाई में कर रही खेल

Thu, 14 Aug 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Private company is playing games in cleaning the city
हजरतगंज की लॉप्लाॅस कॉलोनी में फैला कचरा।
केस- 1 : विद्यावती प्रथम वार्ड में निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता (विद्युत-यांत्रिक) मनोज प्रभात को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए तैनात छह वाहनों में से केवल चार ही वाहन काम करते मिले। क्षेत्रीय सुपरवाइजर ने बताया कि दो वाहनों के चालक ड्यूटी पर आए ही नहीं। वहीं, विद्यावती द्वितीय वार्ड के सेक्टर-सी में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए मात्र एक गाड़ी मिली, जबकि आबादी के हिसाब से यहां आठ गाड़ियां होनी चाहिए।
विज्ञापन


केस - 2 : विद्यावती द्वितीय वार्ड का क्षेत्र लगभग 25 वर्ग किलोमीटर और आबादी करीब 30 हजार है, लेकिन यहां निजी कंपनी लायन इनवायरो ने केवल 8 से 10 सफाई कर्मचारी ही तैनात किए हैं। इतने कम कर्मचारियों से पूरे इलाके की सफाई संभव नहीं है। यहां कम से कम 20 से 30 कर्मचारियों की आवश्यकता है।
विज्ञापन


लखनऊ। ये तो महज दो उदाहरण हैं। शहर के 33 वार्डों में सफाई व्यवस्था का यही हाल है। इन वार्डों में सफाई का ठेका नगर निगम ने लायन इनवायरो कंपनी को दे रखा है, मगर ये कंपनियां गंदगी का धंधा कर रही हैं। नगर आयुक्त के आदेश पर मंगलवार को मुख्य अभियंता (विद्युत-यांत्रिक) मनोज प्रभात ने कंपनी के जिम्मे वाले 33 वार्डों में से दो का औचक निरीक्षण किया, तो सफाई व्यवस्था की हकीकत उजागर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में न तो कंपनी के सभी सफाई कर्मचारी मौजूद मिले और न ही पर्याप्त गाड़ियां। यह स्थिति तब है, जब कंपनी जनवरी से काम कर रही है और पूरे काम के नाम पर पूरा बिल भी बना रही है। जानकारों का कहना है कि कंपनी पहले भी इस तरह की लापरवाही और गड़बड़ियां कर चुकी है, जिसके चलते कई बार उसे नोटिस और जुर्माना लगाया जा चुका है।
अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता ने लायन इनवायरो के जिम्मे वाले सरोजनीनगर, ऐशबाग, मालवीय नगर, मवैया और तिलकनगर इलाकों का निरीक्षण किया, जहां गंदगी और काम में लापरवाही पाई गई। इस पर कंपनी पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यहां भी मिली गंदगी
अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने मंगलवार को लालबाग क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान नावेल्टी सिनेमा और विधायक निवास के आसपास गंदगी मिली, नालियां भी चोक थीं। हजरतगंज वार्ड में तैनात 57 नियमित कर्मचारियों में से 49 ही मौके पर मिले। इसी तरह, कार्यदायी संस्था के 46 में से 38 कर्मचारी ही ड्यूटी पर पाए गए। लालकुआं वार्ड में कार्यदायी संस्था के 45 में से 36 कर्मचारी ही मौके पर मिले। मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने मंगलवार को मुंशीपुलिया, पॉलीटेक्निक चौराहा, लवकुश नगर, खुर्रम नगर आदि इलाकों में निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था खराब मिली। इस पर रामकी कंपनी पर एक लाख का जुर्माना लगाया।


कंपनी को दिया जाएगा नोटिस
निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिली हैं, उनके आधार पर निजी कंपनी पर कार्रवाई होगी। जुर्माना लगाया गया है, जिसकी कटौती बिल से की जाएगी। ठेकेदार कंपनी को नोटिस भी जारी किया जाएगा। - गौरव कुमार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed