फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   private company fail in GIS survey

गृहकर के लिए जीआईएस सर्वे करने में फेल हुई निजी कंपनी

Wed, 06 Jan 2021 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
private company fail in GIS survey
रोज सात हजार का लक्ष्य, आधा भी नहीं कर पा रही पूरा
विज्ञापन

गृहकर के लिए जीआईएस सर्वे करने में निजी कंपनी फेल साबित हुई है। करीब दो साल में कंपनी महज 25 प्रतिशत ही काम कर पाई है। इसे देखते हुए निजी कंपनी की मांग पर उसे जून तक का और समय दिया गया है, लेकिन कंपनी काम पूरा कर पाएगी, इसकी उम्मीद कम ही है। समय से काम पूरा करने के लिए रोजाना कम से कम 7000 मकानों का सर्वे करना है, मगर कंपनी उसका आधा भी नहीं कर पा रही है। नगर निगम ने कंपनी को कड़ा पत्र भी जारी किया है।
समय बढ़ाए जाने के समय हुई बैठक में कंपनी ने वादा किया था कि वह हर दिन 7000 भवनों का सर्वे कर लक्ष्य पूरा कर लेगी, मगर 31 दिसंबर को कंपनी ने महज 2504 भवनों का ही सर्वे किया, जो आधे से भी कम हैं।
विज्ञापन

कंपनी से मांगी गई पूरी रिपोर्ट
अपर नगर आयुक्त अमित कुमार का कहना है कि कंपनी से रिपोर्ट मांगी गई है कि कितने भवनों का जीआईएस सर्वे हुआ है। कितने भवनों की नगर निगम के रिकॉर्ड से मैचिंग हो गई है। जोनवार बचे भवनों का सर्वे और मैचिंग कब तक पूरी कर ली जाएगी। यदि कंपनी काम नहीं कर पाएगी तो शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के अफसरों केे साथ आज होगी बैठक
अपर नगर आयुक्त का कहना है कि गृहकर सर्वे की खराब प्रगति को देखते हुए कंपनी के अफसरों को बुलाया गया है। उनके साथ बुधवार को बैठक भी रखी गई है। उनसे जीआईएस सर्वे के काम में ढिलाई व सॉफ्टवेयर की खामियों को लेकर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed