फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Private colleges will get online affiliation from next session, says deputy CM dinesh sharma

अगले सत्र से निजी कॉलेजों को ऑनलाइन मिलेगी संबद्धता: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा 

Thu, 29 Oct 2020 01:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 29 Oct 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
Private colleges will get online affiliation from next session, says deputy CM dinesh sharma
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शैक्षिक सत्र 2021-22 से निजी महाविद्यालयों को संबद्धता ऑनलाइन दी जाएगी। डॉ. शर्मा ने बुधवार को यह एलान उच्च शिक्षा विभाग की ओर से तैयार डिजिटल लाइब्रेरी के लोकार्पण के दौरान की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए महाविद्यालयों की स्थापना एवं पूर्व से संचालित महाविद्यालयों में नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए चालू शैक्षिक सत्र से विश्वविद्यालय स्तर पर ऑनलाइन एनओसी जारी करने की व्यवस्था शुरू की गई है। विधान भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. शर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को घर बैठक पाठ्यसामग्री मुहैया कराने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की गई है।
विज्ञापन


इसमें हिंदी और अंग्रेजी भाषा में 134 विषयों के 35 हजार पाठ्यसामग्री अपलोड किए गए हैं। 23 विश्वविद्यालयों के 1700 से अधिक शिक्षकों और तकनीकी विशेषज्ञों ने ये पाठ्यसामग्री तैयार किए हैं। अब तक 61 हजार 500 से अधिक लोगों ने डिजिटल लाइब्रेरी का उपयोग किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग ने बताया कि इस वर्ष पांच सितंबर विभाग ने डिजिटल लाइब्रेरी पोर्टल का शुरू करते हुए सितंबर-अक्तूबर महीने को विद्यादान माह घोषित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय में प्रदेश के सर्वोत्तम शिक्षक के व्याख्यान इस लाइब्रेरी में उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed