{"_id":"6973dd413fa15abbd002a2bb","slug":"private-agency-will-conduct-dl-test-from-next-month-center-being-built-in-banthra-lucknow-news-c-13-lko1070-1572939-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निजी एजेंसी अगले महीने से लेगा डीएल का टेस्ट, बंथरा में बन रहा सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निजी एजेंसी अगले महीने से लेगा डीएल का टेस्ट, बंथरा में बन रहा सेंटर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए होने वाले टेस्ट की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को सौंपी जा रही है। इसके लिए बंथरा में टेस्टिंग सेंटर बनाया जा रहा है। यह सेंटर अगले महीने तक शुरू हो सकेगा। ऐसे में आवेदकों को टेस्ट देने बंथरा जाना होगा।
नई व्यवस्था के तहत आवेदकों को दो चरणों से गुजरना होगा। बायोमेट्रिक और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन पहले की तरह ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ कार्यालय में ही होगा, लेकिन ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए आवेदकों को बंथरा स्थित नए सेंटर पर जाना होगा। पहले इस सुविधा को जनवरी में शुरू करने की योजना थी, लेकिन अब इसे फरवरी तक टाल दिया गया है।
निजीकरण की ओर बढ़तीं सेवाएं
परिवहन विभाग अपनी सेवाओं को लगातार निजी हाथों में सौंप रहा है। हाल ही में वाहनों की फिटनेस का काम ट्रांसपोर्टनगर से हटाकर बख्शी का तालाब स्थित निजी ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) को दे दिया गया है। बीकेटी में स्लॉट कम होने और दूरी अधिक होने के कारण वाहन स्वामियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निजीकरण के इस क्रम में जल्द ही वाहनों के पुनः पंजीकरण का कार्य भी बीकेटी स्थित एटीएस सेंटर पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।