अयोध्या मंडल कारागर में कैदियों ने आपस में की मारपीट, बवाल जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या के मंडल कारागार में शनिवार सुबह कैदियों ने जमकर बवाल किया। उनके बीच आपस में की खूब मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि आजमगढ़ जेल से ट्रांसफर होकर आए कैदियों ने बवाल शुरू किया। उन्होंने कई कैदियों की पिटाई कर दी, जिसके बाद बवाल शुरू हुआ। मारपीट में एक कैदी गंभीर रूप से घायल भी हो गया।
बवाल बढ़ता देख कारागार अधीक्षक ने बाहर से फोर्स बुलाई। फिलहाल मंडल कारागार छावनी में तब्दील हो गई है। फोर्स स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही है। कारागार के अंदर दाखिल होने के लिए फोर्स ने सीढ़ी का सहारा लिया है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड भी बुला ली गई है। स्थिति का जायजा लेने के लिए ड्रेन कैमरे की भी मदद ली जा रही है।
हालांकि मामला अभी भी संवेदनशील बना हुआ है। कैदियों ने गैस सिलेंडर रख कर सुरक्षाबलों को ब्लास्ट करने की दी चेतावनी दे रहे हैं। डीएम एसएसपी भारी फोर्स के साथ मंडल कारागार में। निगरानी रखने के लिए मंगाया गया ड्रोन कैमरा।
मंडल कारागार में कैदियों के दो गुटों में हुई मारपीट के बाद पूरे मंडल कारागार को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक कैदी को कुछ कैदियों ने बुरी तरीके पीटा है। भोला नाम का कैदी घायल है जिसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मोबाइल को लेकर कैदियों के बीच विवाद हुआ है । कैदी की सूचना पर पुलिस को जानकारी मिली की जेल के अंदर कुछ कैदी गुट बनाकर मोबाइल यूज करना चाह रहे थे । जिस पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की या पुलिस ने कोई कार्रवाई करने की कोशिश की उसके बाद से कैदियों के गुट ने पुलिस के ऊपर भी हमले किए हैं और शक के आधार पर भोला नाम की कैदी पिटाई की है।
पुलिस प्रशासन की तरफ से जिलाधकारी डॉ अनिल पाठक और एसएसपी जोगेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ जेल के अंदर कैदियों से वार्ता के लिए गए हैं । पूरी जेल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है हालांकि पुलिस का कहना है कि हालात नियंत्रण में है पुलिस के कोई अधिकारी कैमरे के सामने बोलने को तैयार नहीं है लेकिन बताया यह जा रहा है की दो गुटों में कैदियों के दो गुटों में मारपीट हुई है जिसमें मोबाइल एक बड़ा कारण है दूसरा आरोप है कि जेल पुलिस के इशारे पर कुछ कैदी जिन्हें नंबरदार कहा जाता है वह अन्य कैदियों की पिटाई करते हैं इसको लेकर कैदियों ने जेल के अंदर बवाल किया है ।