फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prisoner falls unconscious in jail toilet, dies in hospital

Lucknow News: जेल के शौचालय में बेहोश होकर गिरा कैदी, अस्पताल में मौत

Sat, 24 Jan 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 24 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Prisoner falls unconscious in jail toilet, dies in hospital
लखनऊ। जिला जेल में बंद कैदी रामकिशोर सिंह (59) शुक्रवार सुबह शौचालय में बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने रामकिशोर के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन


जिला जेल के जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी के मुताबिक, इटौंजा के इंदारा गांव निवासी रामकिशोर अक्तूबर 2024 से जेल में बंद था। हत्या के मामले में उसे कोर्ट में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह शौच के लिए गया था। करीब 15 मिनट बीत जाने के बाद वह बाहर नहीं निकला। जेलकर्मी ने शौचालय में जाकर देखा तो वह बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ा था।
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने प्राथमिक उपचार के बाद फार्मासिस्ट शिव अचल सिंह की निगरानी में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। रामकिशोर की भतीजी महिमा, आकांक्षा व हैप्पी ने चाचा की मौत पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि चाचा के माथे पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि उनके साथ जेल में कोई दुर्घटना हुई है। जेलर ने इन आरोपों को गलत बताया है। जेलर के अनुसार, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान कैदी को हार्ट अटैक आने की आशंका जताई है। बेहोश होकर फर्श पर गिरने से बंदी को मामूली चोट आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed