फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prisionar got suicide in jail

जेल में फंदे पर लटका मिला लूट का आरोपी

Wed, 27 Oct 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
prisionar got suicide in jail
लखनऊ। जिला कारागार के सर्किल नंबर एक की बैरक में बंदी रूपेश (27) का शव सोमवार रात शौचालय के रोशनदान में गमछे से बंधे फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर मंगलवार सुबह पहुंचे बंदी के परिवारीजनों ने जेल के बाहर जमकर हंगामा किया और हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज अमरनाथ वर्मा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर परिवारीजनों को शांत कराया। जेल प्रशासन के अनुसार, एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें रूपेश ने खुद को निर्दोष होने पर भी जेल भेजे जाने की बात लिखी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सीतापुर के बिसवां स्थित जलालपुर गांव निवासी रूपेश को गोसाईंगंज पुलिस ने लूट के आरोप ने 12 अगस्त 2021 को जेल भेजा था। सोमवार रात रूपेश खाना खाने के बाद सर्किल नंबर एक के हाता संख्या चार के बैरक संख्या 23 में सो गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि रात करीब 12 बजे बंदियों ने बैरक के शौचालय में रूपेश का शव गमछे से बंधे फांसी के फंदे पर लटका देखा। बंदी के परिवारीजनों को सूचित करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी के मुताबिक, बंदी रूपेश की मौत की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि रूपेश कुछ दिन से परेशान था। अवसाद के चलते उसने खुदकुशी की है। वहीं, डीजी जेल आनंद कुमार ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने डीआईजी रेंज शैलेंद्र मैत्रेय को जांच सौंपी है। इसके अलावा मजिस्ट्रेटी जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed