{"_id":"603169488ebc3ee915265157","slug":"prisinor-ran-away-from-jail-lucknow-news-lko5658940161","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: खरीदारी करने गया कैदी जेल से फरार, तलाश में तीन टीमें गठित की गईं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: खरीदारी करने गया कैदी जेल से फरार, तलाश में तीन टीमें गठित की गईं
Sun, 21 Feb 2021 03:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
लखनऊ कारागार में बंद राकेश उर्फ फौजी (50) शनिवार देर शाम को फरार हो गया। वह खरीदारी करने बाजार गया था। देर रात तक वापस नहीं आया तो कारागार प्रशासन ने तलाश शुरू की। जब कोई सुराग नहीं मिला तो गोसाईंगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। कैदी की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
जेलर वीरेंद्र वर्मा के मुताबिक, राकेश हाथरस के सिकंदरा राउ थानाक्षेत्र के सुजावलपुर गांव का रहने वाला है। शनिवार को साप्ताहिक बंदी रहती है। इस कारण जेल के बाहर कारागार के बंदियों की दुकानें भी बंद रहती हैं। शाम करीब पांच बजे वह खरीदारी के लिए गोसाईंगंज बाजार गया था। शाम छह बजे गिनती के समय काम पर बाहर जाने वाले कैदी वापस आ गए, लेकिन राकेश नहीं था। उसकी तलाश शुरू की गई, कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद गोसाईगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कैदी की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
दो महीने पहले कारागार से सीतापुर निवासी कैदी यशवंत भी भाग निकला था। वह पुताई करने के लिए जिला जेल गया था। जेलर के मुताबिक राकेश उर्फ फौजी को 2005 में आगरा सेंट्रल जेल से लखनऊ के आदर्श कारागार में शिफ्ट किया गया था। हत्या के मामले में उसे गाजियाबाद कोर्ट से वर्ष 2003 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जेलर ने बताया कि कैदी की तलाश की जा रही है। तीन टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन