फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Principals of aided colleges demand regularization.

Lucknow News: सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने की स्थायीकरण की मांग

Sat, 27 Jun 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Principals of aided colleges demand regularization.
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए सम्मेलन में शामिल प्रधानाचार्य और सभा को संबोधित करते सांसद डॉ
लखनऊ। गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की ओर से प्रांतीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें अलग-अलग जनपदों से आए करीब ढाई हजार प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत पदोन्नति प्राप्त प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों ने अपने स्थायीकरण की मांग की। उन्होंने राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा को पत्र लिखकर इस संबंध में हस्तक्षेप का अनुरोध किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल हुए राज्य सभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रधानाचार्यों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी से वार्ता कर समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मणि शंकर तिवारी ने कहा कि ये प्रधानाचार्य कई वर्षों से अपने पदों पर काम कर रहे हैं। उन्हें स्थायी प्रधानाचार्य की तरह ही पूरा वेतन का भुगतान किया जा रहा है। ऐसे में उनके स्थायीकरण से राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा और पदोन्नति प्राप्त प्रधानाचार्यों के स्थायीकरण से विद्यालयों को स्थायी नेतृत्व मिलेगा। प्रधानाचार्यों ने बताया कि वर्ष 1993 में भी तदर्थ पदोन्नति प्राप्त प्रधानाचार्यों का विनियमितीकरण किया जा चुका है। इसलिए स्थायीकरण में कोई कानूनी बाधा नहीं है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए सम्मेलन में शामिल प्रधानाचार्य और सभा को संबोधित करते सांसद डॉ

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए सम्मेलन में शामिल प्रधानाचार्य और सभा को संबोधित करते सांसद डॉ

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए सम्मेलन में शामिल प्रधानाचार्य और सभा को संबोधित करते सांसद डॉ

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए सम्मेलन में शामिल प्रधानाचार्य और सभा को संबोधित करते सांसद डॉ

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए सम्मेलन में शामिल प्रधानाचार्य और सभा को संबोधित करते सांसद डॉ

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए सम्मेलन में शामिल प्रधानाचार्य और सभा को संबोधित करते सांसद डॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed