फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Principal threatened with death, report filed

Lucknow News: प्रधान को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 01 Oct 2025 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Principal threatened with death, report filed
सरोजनीनगर। बंथरा थानाक्षेत्र के भटगांव की महिला प्रधान तारा ने गांव के राजित राम, मटरू उर्फ अशर्फी और राजकुमार के खिलाफ ट्रैक्टर से कार में टक्कर मारने का विरोध करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तारा का आरोप है कि रविवार देर शाम इन लोगों ने ट्रैक्टर से उनकी खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के समय प्रधान गेट के बाहर बैठी थीं और उनके दोनों बेटे कार के सामने खड़े थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार आगे बढ़ गई। प्रधान का कहना है कि उन्होंने तुरंत बच्चों को खींचकर बचाया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़िता का आरोप है कि पूछताछ करने पर विपक्षियों ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी ओर दौड़े। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पीड़िता का आरोप है कि राजित राम ने खुलेआम कहा कि उसने जान से मारने की नीयत से ही टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed