फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   principal suspended for student locked in school

छात्रा के स्कूल में बंद रह जाने पर प्रिंसिपल को मिली ये सजा, पढ़ें खबर

Fri, 09 Mar 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Mar 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
principal suspended for student locked in school
यही बच्ची कक्षा में बंद रह गई थी - फोटो : amar ujala
इटौंजा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्रा के पांच घंटे बंद रहने के मामले में प्रधानाचार्य को निलंबित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय में तैनात दो अन्य शिक्षकों और दो अनुदेशकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। यह कार्रवाई बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर की है। 
विज्ञापन


प्रधानाचार्य व स्टाफ की लापरवाही से 8वीं की छात्रा खुशबू यादव बुधवार को पांच घंटे तक कक्षा में बंद रह गई थी। शाम साढ़े सात बजे छात्रा के शोर मचाने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़वाकर छात्रा को परिवारीजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया। जांच में प्रधानाचार्य, शिक्षकों व अन्य स्टाफ की लापरवाही उजागर हुई। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बृहस्पतिवार को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने प्रधानाचार्य नरजिस सुल्तान खान को निलंबित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शिक्षक वंदना डबराल, हिना कौसर व अनुदेशक अनिरुद्ध सिंह यादव और श्रद्धा गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। विद्यालयों में ऐसी घटना दोबारा न हो  इसके लिए सभी प्रधानाचार्य व शिक्षकों को भी पत्र भेजकर निर्देश जारी किए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सतीश त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा के कमरे में बंद रह जाने में लापरवाही सामने आने पर प्रिंसिपल को निलंबित कर चार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed