फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   principal caught while solving the examination paper for student

स्टूडेंट का पेपर सॉल्व कराते प्रिंसिपल का वीडियो वायरल, केस दर्ज

Fri, 18 May 2018 11:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
principal caught while solving the examination paper for student
पेपर सॉल्व करते प्रिंसिपल

जिले के दोस्तपुर क्षेत्र स्थित पंडित सत्य नरायन द्विवेदी स्मारक पीजी कॉलेज बढ़ौली के केंद्राध्यक्ष (प्राचार्य) के खिलाफ अवध विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने केस दर्ज कराया है। केंद्राध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने किसी परीक्षार्थी को लाभ पहुंचाने के लिए खुद प्रश्नपत्र को हल किया है। इससे संबंधित एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन


दोस्तपुर विकास खंड क्षेत्र के पंडित सत्यनरायन द्विवेदी स्मारक पीजी कॉलेज बढ़ौली को वर्ष 2018 की विश्वविद्यालयीय परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाया गया था। केंद्राध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार उपाध्याय पर आरोप है कि उन्होंने 23 अप्रैल की दूसरी पाली में आयोजित बीए भाग एक हिंदी विषय के प्रथम प्रश्नपत्र की ओएमआर शीट किसी परीक्षार्थी विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए स्वयं हल की। 
विज्ञापन


इससे संबंधित वायरल वीडियो में वे किसी व्यक्ति से उत्तर पूछकर स्वयं ओएमआर शीट भरते हुए देखे जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एसएल पाल ने शुक्रवार को दोस्तपुर थानाध्यक्ष को तहरीर देते हुए प्राथमिकी दर्ज करने को कहा था। थानाध्यक्ष दोस्तपुर दयाशंकर मित्रा ने बताया कि केंद्राध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, केंद्राध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार उपाध्याय ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि जांच में स्थिति साफ हो जाएगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि मामला संज्ञान में है। केंद्राध्यक्ष की ओर से स्वयं प्रश्नपत्र हल करना गंभीर मामला है। संबंधित व्यक्ति एवं महाविद्यालय के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed