{"_id":"59b2a6124f1c1bf17f8b519c","slug":"principal-beaten-by-goons-in-amity-school-classroom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पढ़ा रही प्रधानाध्यापिका को क्लास रूम में घुसकर मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों को पढ़ा रही प्रधानाध्यापिका को क्लास रूम में घुसकर मारा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
लाल घेरे में प्रधानाध्यापिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार की सुबह बच्चों को क्लास रूम में पढ़ा रही प्रधानाध्यापिका पर एक युवक ने हमला कर दिया। बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे दो अन्य शिक्षकों ने आरोपी को पकड़ा तो वह धक्का देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
दूबेपुर ब्लॉक के पीपरपुर थाना क्षेत्र में बिसानी नारायनपुर प्राथमिक विद्यालय है।
विद्यालय में ललिता यादव प्रधानाध्यापिका हैं। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे वे क्लास रूम में बच्चों को पढ़ा रही थीं। तभी बिसानी नारायनपुर का ही हरिश्चंद्र श्रीवास्तव विद्यालय में पहुंच गया।
विज्ञापन
हरिश्चंद्र श्रीवास्तव सीधे प्रधानाध्यापिका के क्लास रूम में पहुंचा और उनके साथ अभ्रता शुरू कर दी। ललिता ने इसका विरोध किया तो हरिश्चंद्र ने उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
बच्चों के शोर मचाने पर विद्यालय की शिक्षिका नम्रता सिंह व नवीन शर्मा भी वहां पहुंच गए और आरोपी हरिश्चंद्र को पकड़ लिया। इस बीच हरिश्चंद्र दोनों शिक्षकों व प्रधानाध्यापिका को धक्का देकर फरार हो गया।
प्रधानाध्यापिका की पिटाई से बच्चों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। प्रधानाध्यापिका पर हुए हमले की सूचना पाते ही ग्रामीण भी विद्यालय पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। पीड़ित प्रधानाध्यापिका पीपरपुर थाने पहुंची और एसओ डीके सिंह को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।