{"_id":"5e1c30e68ebc3e87fb45a80a","slug":"prime-minister-narendra-modi-will-lay-the-foundation-of-bundelkhand-express-way","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी 19 जनवरी को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी 19 जनवरी को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का करेंगे शिलान्यास
Mon, 13 Jan 2020 02:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : BJP Twitter
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास 19 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने चित्रकूट के भरतकूप के पास स्थित गोंडा गांव में एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन
296 किलोमीटर लंबा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे झांसी-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-35 पर भरतपुर के गोंडा से शुरू होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कुदरैल गांव के पास समाप्त होगा। यह चार लेन एक्सप्रेस-वे चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन और इटावा से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन
इसका भविष्य में 6 लेन तक विस्तार किया जा सकेगा। एक्सप्रेस-वे पर 14849.09 करोड़ रुपये व्यय होंगे। एक्सप्रेस-वे के लिए अभी तक 97.7 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास अगले महीने संभव
गोरखपुर से आजमगढ़ तक बनने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास फरवरी में हो सकता है। 91.35 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर गोरखपुर के जैतपुर के पास से शुरू होकर गोरखपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर होते हुए आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के चैनेज 190 तक बनाया जाएगा। दो पैकेज में बनने वाले एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर 3121.54 करोड़ व्यय होंगे।