{"_id":"61554a488ebc3e62931b059c","slug":"prime-minister-narendra-modi-to-visit-lucknow-on-5-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को लखनऊ आएंगे, पांच अक्तूबर को मुख्यमंत्री आवास पर 'जनता दर्शन कार्यक्रम' निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को लखनऊ आएंगे, पांच अक्तूबर को मुख्यमंत्री आवास पर 'जनता दर्शन कार्यक्रम' निरस्त
Sun, 03 Oct 2021 12:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:37 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी पांच अक्तूबर को लखनऊ दौरे पर होंगे। वह यहां पर ‘बदलते नगरीय परिवेश’थीम पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में केन्द्र सरकार द्वारा मनाए जा रहे ‘अमृत महोत्सव’ के तहत केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा लखनऊ में भी तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ‘बदलते नगरीय परिवेश’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन 5 से 7 अक्तूबर तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि इस कार्यक्रम में नगरीय विकास से संबंधित 75 नई तकनीक पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के नगर विकास विभाग की ओर से भी एक प्रदर्शनी लगेगी। इस प्रदर्शनी में प्रदेश के सभी शहरों में हुए विकास का प्रदर्शन किया जाएगा। नगर विकास मंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश भर के नगर विकास विभाग से जुड़े अधिकारी व विशेषज्ञ भाग लेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर आयोजित होने वाला 'जनता दर्शन कार्यक्रम' पांच अक्तूबर को स्थगित रहेगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अगले दिन 'जनता दर्शन कार्यक्रम' पूर्ववत संचालित होगा।
विज्ञापन