{"_id":"5c6d19c1bdec22736d6a1fd2","slug":"prime-minister-narendra-modi-s-amethi-visit-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेठी दौरा कैंसिल, जिलाधिकारी ने की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेठी दौरा कैंसिल, जिलाधिकारी ने की पुष्टि
Wed, 20 Feb 2019 02:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कांग्रेस के गढ़ अमेठी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा रद्द कर दिया गया है। पीएम मोदी 27 फरवरी को यहां आने वाले थे।
विज्ञापन
पीटीआई के हवाले से, जिलाधिकारी आरएम शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री 27 फरवरी को अमेठी में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले थे जिसकी तैयारी की जा रही थीं लेकिन अब उनका दौरा निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस का गढ़ होने के कारण मोदी के अमेठी दौरे पर लोगों की खास नजरें थीं। भाजपा नेता स्मृति ईरानी 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही यहां सक्रिय हैं।
पीएम मोदी अमेठी में एक आयुध फैक्टरी की नई यूनिट का शुभारंभ करने सहित जनसभा को सम्बोधित करने वाले थे। अब उनका दौरा कब होगा फिलहाल कुछ तय नहीं है।