अगले महीने प्रधानमंत्री मोदी फिर आएंगे लखनऊ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने फिर लखनऊ आने वाले हैं। इस बार मौका होगा डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह।
माना जा रहा है कि 10-11 फरवरी उनके आने की तिथि हो सकती है। हालांकि विश्वविद्यालय के मुताबिक, उसे अभी प्रधानमंत्री के आने की तारीख पक्के तौर पर नहीं बताई गई है।
मोदी के बतौर प्रधानमंत्री दूसरी बार लखनऊ आने का माध्यम भी कहीं न कहीं राज्यपाल राम नाईक ही बन रहे हैं। उन्होंने ही पिछले दिनों इस विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के आने का संकेत दिया था।
कहा था कि उन्हें खुशी है कि देश का पहला दिव्यांग विश्वविद्यालय अगर कहीं है तो उनके प्रदेश में है। प्रधानमंत्री दिव्यांगों में आत्मविश्वास और स्वाभिमान भरने का काम कर रहे हैं। वह उन्हें यहां भी बुलाएंगे।
इस बार संक्षिप्त नहीं होगा मोदी का दौरा
माना जा रहा है कि मोदी का दौरा इस बार संक्षिप्त नहीं होगा। वह सरकारी के साथ कुछ गैर सरकारी कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले सकते हैं।
भाजपाइयों को उम्मीद है कि इस बार शायद संगठन के किसी कार्यक्रम के बहाने मोदी कार्यकर्ताओं से भी मिलें।
विश्वविद्यालय के कुलपति के शैक्षणिक सलाहकार और प्रवक्ता प्रो. एपी तिवारी के मुताबिक, दीक्षांत समारोह में आने के लिए प्रधानमंत्री की सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। तिथि और समय की जानकारी आनी शेष है।
कुलपति राज्यपाल और प्रधानमंत्री कार्यालय से निरंतर संपर्क में हैं। जल्द ही तिथि और समय निर्धारित होने की उम्मीद है।