{"_id":"59b4429c4f1c1bfb7f8b57cc","slug":"prime-minister-modi-may-come-to-up-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के बाद प्रधानमंत्री मोदी भी इसी महीने आ सकते हैं यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के बाद प्रधानमंत्री मोदी भी इसी महीने आ सकते हैं यूपी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस महीने प्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा के दौरान पीएम के कार्यक्रम पर भी सहमति बन सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दिल्ली जा रहे हैं। उनका वहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम है। कोविंद राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार 14-15 सितंबर को प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
योगी कोविंद से मिलकर प्रदेश आगमन पर सरकार की ओर से नागरिक अभिनंदन के लिए आमंत्रित करेंगे। साथ ही योगी प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर वाराणसी आगमन के लिए आमंत्रित करेंगे। संकेत है कि इस महीने के आखिर तक प्रधानमंत्री का वाराणसी का कार्यक्रम तय हो सकता है। योगी सोमवार को दिल्ली से लौटेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार कोविंद 14 सितंबर को दोपहर बाद लखनऊ पहुंचेंगे। उसी दिन राजधानी में उनका नागरिक अभिनंदन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। सीएम योगी राष्ट्रपति के सम्मान में भोज भी आयोजित कर सकते हैं।
15 सितंबर को राष्ट्रपति के कानपुर जाने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति कानपुर से ही दिल्ली लौट जाएंगे। प्रदेश सरकार राष्ट्रपति के गृह क्षेत्र कानपुर देहात और प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कराए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तैयार करा रही है।