बच्चा नहीं सुना पाया पहाड़ा तो बीएसए ने हेडमास्टर को दी सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा 5 के बच्चे को नहीं आता 20 का पहाड़ा
सुल्तानपुर के प्राथमिक विद्यालय घरहा के कक्षा पांच के किसी भी बच्चे को 20 तक का पहाड़ा नहीं आता है। बीएसए ने घरहा व पैगापुर के हेडमास्टर का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है।
बीएसए रमेश यादव ने सोमवार को नगर क्षेत्र व दूबेपुर विकास खंड के 10 विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय घरहा पहुंचे बीएसए ने कक्षा पांच के बच्चों से 20 तक का पहाड़ा सुना लेकिन एक भी छात्र पहाड़ा नहीं सुना सका।
इस विद्यालय का निरीक्षण बीते मई माह में डीएम ने भी किया था। उस समय हेडमास्टर मीरा यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी। प्राथमिक विद्यालय पैगापुर के निरीक्षण में नामांकित 81 में मात्र 10 बच्चे उपस्थित मिले।
वहीं कविता सुनाने वाले बच्चों को दिया इनाम
प्रावि घरहा और पैगापुर के प्रधानाध्यापक का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है। जबकि, प्राथमिक विद्यालय करौंदिया के निरीक्षण में कक्षा चार के छात्र सूरज और कक्षा पांच के छात्र कृष्णा ने अंग्रेजी की कविताओं को सुनाया तो बीएसए ने दोनों को पुरस्कृत किया।
प्रावि डड़वा के निरीक्षण में कक्षा पांच के छात्र चंदन ने पूछे गए गणित के सभी प्रश्न हल कर दिए।
निरीक्षण के दौरान बीएसए ने सभी विद्यालयों में शिक्षकों को निर्देशित किया कि अब छात्रों के कक्षानुसार अधिगम स्तर का मूल्यांकन किया जाएगा। छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक पाए जाने पर उनके साथ शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।