फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   primary teacher does not know hindi of rainbow

शर्मनाक: अंग्रेजी पढ़ा रही मैडम नहीं बता सकीं रेनबो की हिंदी!

Thu, 06 Aug 2015 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Aug 2015 11:24 AM IST
विज्ञापन
primary teacher does not know hindi of rainbow

शहर के प्राइमरी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिठूर में बच्चों को अंग्रेजी पढ़ा रही शिक्षिका ‘रेनबो’ का अर्थ नहीं बता पाईं।

विज्ञापन


यह देखकर बेसिक शिक्षा अधिकारी हैरत में पड़ गए। इसी दौरान क्लास में मौजूद बच्चों से पूछने पर एक छात्रा ने तपाक से जवाब दिया कि ‘रेनबो’ माने इंद्रधनुष ।
विज्ञापन

 
बीएसए ने हेड शिक्षिका को शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए सख्ती से निर्देश दिए हैं। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिठूर में बुधवार सुबह बीएसए विष्णु प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा-4 में शिक्षिका कामिनी बेगम बच्चों को अंग्रेजी पढ़ा रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने शिक्षिका से ‘रेनबो’ का अर्थ पूछा तो वह सन्न रह गई। जवाब नहीं मिलने पर बीएसए ने क्लास में मौजूद बच्चों से इस सवाल का जवाब पूछा। इस पर क्लास में पढ़ रही छात्रा शिखा ने उत्तर दिया।

बीएसए ने दी वेतन वृद्धि रोकने की धमकी

primary teacher does not know hindi of rainbow

बीएसए ने शिक्षिका को चेतावनी देते हुए कहा कि सुधार नहीं होने पर वेतन वृद्धि रोक दी जाएगी। विद्यालय परिसर में गंदगी और जर्जर भवन मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा। 

इसी तरह निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय बिठूर सेकेंड में कक्षा-5 की छात्रा निशा हिंदी की किताब नहीं पढ़ पाई। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौबेपुर में विद्यालय भवन जर्जर मिला।

एमडीएम में बच्चों को दूध वितरित नहीं किया गया। इस पर ग्राम प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस दौरान संयुक्त शिक्षा सचिव राजेन्द्र प्रसाद, बीएसए विष्णु प्रताप सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed